Weather Update: मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, 10 जून तक होती रहेगी ओलावृष्टि-आंधी तेज बारिश

By गुणातीत ओझा | Published: June 7, 2020 09:08 AM2020-06-07T09:08:31+5:302020-06-07T09:08:31+5:30

आने वाले दिनों में मौसम मेहरबान रहेगा। बारिश से देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य रहेगा। महाराष्ट्र के अलावा हिमाचल प्रदेश, बिहार, यूपी और राजस्थान में शुक्रवार से ही बारिश जारी है। कुछ ऐसा ही मौसम आज से लेकर अगले तीन चार दिनों तक रह सकता है।

Weather update: Meteorological Department issued alert for many states heavy rain and thunderstorms may disturb till June 10 | Weather Update: मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, 10 जून तक होती रहेगी ओलावृष्टि-आंधी तेज बारिश

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, 10 जून तक होती रहेगी ओलावृष्टि-आंधी तेज बारिश

Highlightsआने वाले दिनों में मौसम मेहरबान रहेगा। बारिश से देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य रहेगा।महाराष्ट्र के अलावा हिमाचल प्रदेश, बिहार, यूपी और राजस्थान में शुक्रवार से ही बारिश जारी है। कुछ ऐसा ही मौसम आज से लेकर अगले तीन चार दिनों तक रह सकता है।

नई दिल्ली। आने वाले दिनों में मौसम मेहरबान रहेगा। बारिश से देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य रहेगा। महाराष्ट्र के अलावा हिमाचल प्रदेश, बिहार, यूपी और राजस्थान में शुक्रवार से ही बारिश जारी है। कुछ ऐसा ही मौसम आज से लेकर अगले तीन चार दिनों तक रह सकता है। अगले कुछ दिनों में देश के 10 राज्यों में तूफानी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के साथ ही अंधड़ को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में  बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

आगामी कई दिनों तक नहीं चलेगी लू

देश के कई हिस्सों में शनिवार को वर्षा हुई वहीं कुछ राज्यों में इस मौसम के हिसाब से अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि अनुकूल परिस्थितियां मिलने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के दौरान लू नहीं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने दैनिक राष्ट्रीय बुलेटिन में कहा कि गन्नवरम और विजयवाड़ा में (तटीय आंध्र प्रदेश) देश का सबसे अधिक तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस क्षेत्र में 15 जून तक लू चलने की संभावना नहीं है।

10 जून तक तापमान रहेगा सामान्य

उन्होंने कहा कि 10 जून तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी किंतु 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के चलते नमी से भरी पूर्वी हवाओं के कारण 12 जून और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। दिल्ली में रविवार को आंधी आने की संभावना है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार को मानसून पूर्व की वर्षा हुई । मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र ने शनिवार को पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक 18.6 मिमी बारिश जबकि सांताक्रूज़ मौसम ब्यूरो ने इसी अवधि के दौरान 64.9 मिमी वर्षा दर्ज की। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मुंबई में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां

शनिवार को बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मानसून दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा रहा है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। विभाग के एक अधिकारी के अनुसार उत्तर भारत में, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, सीकर, अजमेर और कोटा में पिछले 24 घंटों में शनिवार शाम तक कई बार बारिश दर्ज की गई। शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई हिस्सों में बादल छाए रहे, जिससे अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राजस्थान में चुरू 40.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। उसके बाद बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री, कोटा में 39.1 डिग्री, जैसलमेर और गंगानगर में 38.9 डिग्री, जोधपुर में 38.7 डिग्री, जयपुर में 37.7 डिग्री और अजमेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Web Title: Weather update: Meteorological Department issued alert for many states heavy rain and thunderstorms may disturb till June 10

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे