गर्मी की आफत! दुनिया की 15 सबसे गर्म जगहों में अभी 10 भारत से, राजस्थान के चूरू में आसमान से बरस रही है आग

By विनीत कुमार | Published: May 27, 2020 09:17 AM2020-05-27T09:17:12+5:302020-05-27T10:18:16+5:30

भारत के कई हिस्सों में पिछले एक हफ्ते में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। राजस्थान के चूरू में मंगलवार को 50 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और ये धरती का सबसे गर्म स्थान रहा।

Weather update india Of the worlds 15 hottest places, 10 are in India including churu rajasthan | गर्मी की आफत! दुनिया की 15 सबसे गर्म जगहों में अभी 10 भारत से, राजस्थान के चूरू में आसमान से बरस रही है आग

दुनिया के 15 सबसे गर्म जगहों में अभी 10 भारत से

Highlightsभारत का चूरू और पाकिस्तान का जकोकाबाद रहे मंगलवार को धरती के सबसे गर्म स्थानदुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 10 और पाकिस्तान के पांच शहर शामिल

पिछले 24 घंटे में दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 10 शहर शामिल हैं। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट एल डोराडो के अनुसार भारत के अलावा इस लिस्ट में पाकिस्तान के भी शहर शामिल हैं, जहां भयंकर गर्मी पड़ रही है। भारत में राजस्थान का शहर चूरू मंगलवार को सबसे गर्म रहा। यहां पारा 50 डिग्री तक छू गया। 

चूरू के साथ-साथ पाकिस्तान का जकोकाबाद भी मंगलवार को धरती का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा भारत के राजस्थान से बीकानेर, गंगानगर और पिलानी सबसे गर्म जगहों की सूची में शामिल रहे। इसके अलावा दो शहर उत्तर प्रदेश और दो महाराष्ट्र से थे। यूपी से बांदा और हरियाणा का हिसार भी मंगलवार को काफी गर्म रहा। यहां तामपान 48 डिग्री दर्ज किया गया।

सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में नई दिल्ली (46.7 डिग्री), बिकानेर (47.4 डिग्री), गंगानगर (47 डिग्री), झांसी (47 डिग्री), पिलानी (46.9 डिग्री), नागपुर सोनेगांव (46.8 डिग्री) और अकोला (46.5 डिग्री) शामिल हैं।

चूरू में मई महीने में पिछले 10 सालों का दूसरा सबसे उच्चमतम तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 19 मई 2016 को चुरू में 50.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। बता दें कि चूरू में 22 मई से ही गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। यहां 22 मई को 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद से ये लगातार बढ़ता जा रहा है।

वहीं, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में 18 साल के बाद मंगलवार (26 मई) को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं पालम इलाके में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

दुनिया के 15 सबसे गर्म शहर (पिछले 24 घंटे में)

1. चूरू (भारत)- 50 डिग्री सेल्सियस
2. जकोकाबाद (पाकिस्तान)- 50 डिग्री सेल्सियस 
3. नवाबशाह (पाकिस्तान)- 49 डिग्री सेल्सियस 
4. पाडईडान (Pad Idan, पाकिस्तान)- 49 डिग्री सेल्सियस 
5. बांदा (भारत)- 48 डिग्री सेल्सियस 
6. हिसार (भारत)- 48 डिग्री सेल्सियस 
7. रोहरी (पाकिस्तान)- 48 डिग्री सेल्सियस 
8. सिबी (पाकिस्तान)- 48 डिग्री सेल्सियस 
9. नई दिल्ली/पालम (भारत)- 47.6 डिग्री सेल्सियस 
10. बीकानेर (भारत)- 47.4 डिग्री सेल्सियस 
11. गंगानगर (भारत)- 47 डिग्री सेल्सियस 
12. झांसी (भारत)- 47 डिग्री सेल्सियस 
13. पिलानी (भारत)- 46.9 डिग्री सेल्सियस 
14. नागपुर (भारत)- 46.8 डिग्री सेल्सियस 
15. अकोला (भारत)- 46.5 डिग्री सेल्सियस 

English summary :
In the last 24 hours, 10 cities in India are among the 15 hottest cities in the world. According to the weather tracker website El Dorado, apart from India, this list also includes cities in Pakistan, which are experiencing severe heat. Churu, the city of Rajasthan in India was the hottest on Tuesday. The temperature was 50 degrees here.


Web Title: Weather update india Of the worlds 15 hottest places, 10 are in India including churu rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे