लाइव न्यूज़ :

Weather Update: 1901 के बाद से सबसे अधिक न्यूनतम तापमान, अप्रैल 2024 में 123 साल रिकॉर्ड टूटा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2024 17:23 IST

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ओडिशा में 2016 के बाद से इस अप्रैल में सबसे लंबे समय तक (16 दिन) लू चली है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकतम तापमान (31 डिग्री सेल्सियस) 1901 के बाद दूसरी बार सबसे अधिक रहा है।औसत न्यूनतम तापमान (22 डिग्री सेल्सियस) 1901 के बाद से सबसे अधिक था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा है।

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 1980 के दशक से सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान लगातार जारी है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल में औसत न्यूनतम तापमान (22 डिग्री सेल्सियस) 1901 के बाद से सबसे अधिक था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि तूफान की आवृत्ति औसत से कम रही, इसलिए पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तापमान अपेक्षाकृत अधिक था। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अप्रैल में औसत अधिकतम तापमान (31 डिग्री सेल्सियस) 1901 के बाद दूसरी बार सबसे अधिक रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ओडिशा में 2016 के बाद से इस अप्रैल में सबसे लंबे समय तक (16 दिन) लू चली है। पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, देश के ज्यादातर हिस्सों में मई में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है और दो से चार दिन लू चल सकती है। आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीप भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

उनके मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीप भारत में पारा सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। महापात्र ने बताया कि इसी तरह उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में मई के महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। महापात्र ने देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का भी अनुमान जताया है।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य से सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। महापात्र ने बताया कि ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिण पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमकेरलमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?