लाइव न्यूज़ :

Weather Update: दिल्ली, यूपी, बिहार, बंगाल, पंजाब और हरियाणा गर्मी से बेहाल, कई शहर में तापमान 42 के पार, ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह में तेज धूप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 21:54 IST

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन लू की स्थिति बनी रही और कुछ मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया। 

Open in App
ठळक मुद्देबादल छाने और हल्की बारिश से शहर में बुधवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लगातार चार दिन तक लू की स्थिति बनी रह सकती है।सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिन तक भीषण गर्मी का दौर बना रह सकता है।

Weather Update: देश के कई हिस्सों में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिन तक और देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में दो दिन तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन लू की स्थिति बनी रही और कुछ मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया। आईएमडी ने कहा, “बादल छाने और हल्की बारिश से शहर में बुधवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।” आईएमडी के अनुसार पश्चिम बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लगातार चार दिन तक लू की स्थिति बनी रह सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश भी 18-19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से प्रभावित हो सकता

सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिन तक भीषण गर्मी का दौर बना रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 17 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा और 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश भी 18-19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब अधिकतम तापमान यहां 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है।

तेज धूप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई, जबकि आठ मरीजों का इलाज चल रहा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे के आसपास ‘मध्यम’ (198) श्रेणी में दर्ज किया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नवी मुंबई में ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह में तेज धूप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई, जबकि आठ मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह कार्यक्रम रविवार सुबह नवी मुंबई के खारघर इलाके में खुले मैदान में आयोजित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंजाब और हरियाणा में भी लोग गर्मी से परेशान हैं और अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के निशान से ऊपर रहा।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के हिसार में भीषण गर्मी पड़ रही है और अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ से मंगलवार से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18 से 20 अप्रैल के दौरान अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में 18-19 अप्रैल को भारी वर्षा की संभावना है। अगले दो-तीन दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग कार्यालय ने उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया था।

बारिश, आंधी, आसमानी बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

इस बीच, राजस्थान में चूरू 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा जबकि बांसवाड़ा में 42.1 डिग्री, करौली में 41.4 डिग्री, अलवर में 41.9 डिग्री, कोटा में 41.2 डिग्री और पिलानी में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिन के समय अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के बाद हिमाचल प्रदेश में ऊना सबसे गर्म स्थान रहा, जहां सामान्य से छह डिग्री अधिक 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि मौसम विभाग ने राज्य में 18 और 19 अप्रैल को बारिश, आंधी, आसमानी बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी।

मौसम विभाग ने 20 और 21 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की तथा 18 से 21 अप्रैल तक इस क्षेत्र में बारिश की भविष्यवाणी की और 22-23 अप्रैल को पहाड़ी राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई।

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया

मौसम विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि दक्षिण, उत्तरी आंध्र प्रदेश और इसके दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में सोमवार से बुधवार तक तीन दिनों तक लू चलने का अनुमान है। इस बीच, आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने सोमवार को राज्यभर के 116 मंडलों में लू के पूर्वानुमान के मद्देनजर लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा जैसे राज्यों ने भीषण गर्मी के कारण विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया है। 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशबिहारपश्चिम बंगालत्रिपुरामौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें