उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा
By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:45 IST2021-03-16T17:45:17+5:302021-03-16T17:45:17+5:30

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा
लखनऊ, 16 मार्च उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आम तौर पर मौसम शुष्क रहा । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 34.6 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसने 18 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है ।
विभाग ने कहा है कि 19 मार्च को राज्य के अलग अलग जगहों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।