लाइव न्यूज़ :

अभी बारिश का मजा लीजिए! 20 अक्टूबर तक मानसून की विदाई की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 20:35 IST

भारत में बारिश के मौसम के लिये जिम्मेदार दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तौर पर हर साल एक सितंबर को वापसी शुरुआत हो जाती है और 30 सितंबर तक यह पूरी तरह लौट जाता है। विभाग के अनुसार इस साल मानसून की सबसे अधिक विलंब से वापसी शुरू हुयी है। इससे पहले 1961 में एक अक्टूबर को मानसून की वापसी शुरू हुयी थी जबकि 2007 में 30 सितंबर और 2018 में 29 सितंबर को मानसून की वापसी शुरू हुयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक मानसून की पूरी तरह से वापसी का अनुमान जताया है। विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार पिछले पांच दिनों से मानसून की लगातार सुस्ती के मद्देनजर उत्तर पश्चिम क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान से मानसून की आधिकारिक तौर पर वापसी शुरू हो गयी है।

पिछले चार महीने के दौरान मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से लगभग दस प्रतिशत अधिक बारिश देने वाले दक्षिण पश्चिम मानसून की बुधवार को लगभग एक महीने विलंब से वापसी शुरू हो गयी। 

मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक मानसून की पूरी तरह से वापसी का अनुमान जताया है। विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार पिछले पांच दिनों से मानसून की लगातार सुस्ती के मद्देनजर उत्तर पश्चिम क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान से मानसून की आधिकारिक तौर पर वापसी शुरू हो गयी है।

भारत में बारिश के मौसम के लिये जिम्मेदार दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तौर पर हर साल एक सितंबर को वापसी शुरुआत हो जाती है और 30 सितंबर तक यह पूरी तरह लौट जाता है। विभाग के अनुसार इस साल मानसून की सबसे अधिक विलंब से वापसी शुरू हुयी है। इससे पहले 1961 में एक अक्टूबर को मानसून की वापसी शुरू हुयी थी जबकि 2007 में 30 सितंबर और 2018 में 29 सितंबर को मानसून की वापसी शुरू हुयी थी।

विभाग के अनुसार मानसून की इस साल वापसी की शुरुआत पंजाब के कपूरथला, हरियाणा के अंबाला और करनाल तथा राजस्थान के चुरु से हुई है। उत्तर और मध्य भारत में हवा के कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के कारण अगले दो दिनों में मानसून की इन इलाकों से भी वापसी शुरू हो जायेगी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून की मौजूदा गतिविधि को देखते हुये दक्षिण पश्चिम मानसून की 20 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापसी संभावित है।

उन्होंने बताया कि दक्षिणी प्रायदीप क्षेत्र में बारिश देने वाला उत्तर पूर्वी मानसून 15 से 20 अक्टूबर के बीच की दस्तक देता है। दक्षिण पश्चिम मानसून के विलंबित होने के कारण उत्तर पूर्वी मानसून की गति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पश्चिम के शुरुआती चरण में अल नीनो के प्रभाव के कारण जून में सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी। लेकिन जुलाई, अगस्त और सितबंर में मानसून की जमकर बारिश हुयी और इसका स्तर सामान्य से दस प्रतिशत की अधिकता को पार कर गया। इसके परिणामस्वरूप देश के सभी जलाशयों में इस साल रिकार्ड तोड़ जल संचय हुआ है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत