लाइव न्यूज़ :

Weather Forecast: घने कोहरे से विमान सेवा पर असर?, चक्कर लगाकर लौटे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2025 16:57 IST

Weather Forecast: इंडिगो की विमान संख्या 6ई 5008 को भी कम विजिबिलिटी के कारण वापस दिल्ली भेज दिया गया। इस विमान से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी पटना लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई से पटना आ रही फ्लाइट को डायवर्ट कर देना पड़ रहा है।अनुमति नहीं मिलने के बाद से वापस दिल्ली लौटना पड़ गया। इंडिगो की 6 ईके 5173 फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

Weather Forecast: बिहार में इन दिनों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घना कोहरे का असर विमानों के परिचालन पर पड़ रहा है। पटना एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण विमान लैंड नहीं कर पा रही हैं। इसी कारण से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को भी मजबूरन दिल्ली लौट जाना पडा। दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रहे एक विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद उसे अंत में उसे वापस दिल्ली लौट जाना पड़ा। पटना एयरपोर्ट पर हवा में कई चक्कर लगाने के बाद भी कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से पटना आ रही और मुंबई से पटना आ रही फ्लाइट को डायवर्ट कर देना पड़ रहा है। इंडिगो की विमान संख्या 6ई 5008 को भी कम विजिबिलिटी के कारण वापस दिल्ली भेज दिया गया। इस विमान से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी पटना लौट रहे थे।

लेकिन एटीएस से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के बाद से उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ गया। वहीं मुंबई से पटना आने वाली इंडिगो की 6 ईके 5173 फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान दिल्ली और मुंबई से आने वाली दोनों फ्लाइट में करीब 160-160 यात्री सवार थे। इससे पहले दोनों विमानों को पटना एयरपोर्ट के ऊपर लगभग कई चक्कर लगाने के बाद भी एटीसी ने पायलट को लैंड करने की अनुमति नहीं दी। इस दौरन पायलट बार-बार एटीसी के अधिकारियों से विमान को पटना में ही लैंड कराने की अनुमति मांगता रहा।

लेकिन, एटीसी के अधिकारियों ने मौसम खराब होने के कारण विमान को कहीं और ले जाने का निवेदन किया। वहीं, कोहरा नहीं छटने के बाद इंडिगो की पटना से दिल्ली जाने वाली विमान और पटना से मुंबई जाने वाली विमान भी उड़ान नहीं भर सकी।

इस दौरान करीब 163 यात्री पटना एयरपोर्ट पर फंसे रहे। इन यात्रियों ने हंगामा भी किया। लेकिन, बाद में उन्हें सीआईएसएफ के जवानों ने किसी तरह शांत कराया। एयरलाइंस के सूत्रों की मानें तो विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान को डायवर्ट करना पड़ गया। 1000 मीटर विजिबिलिटी नहीं होने से इसे रद्द करना पड़ा।

टॅग्स :बिहारमौसमपटनामौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?