लाइव न्यूज़ :

Weather forecast: आईएमडी ने की इन राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 6, 2024 09:37 IST

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात पैदा हो गए हैं, ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Open in App

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात पैदा हो गए हैं, ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने देश की राजधानी में आज से 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

क्षेत्रीय मौसम विभाग दिल्ली (IMD) के मुताबिक, आज यानी 6 से 8 अगस्त तक बारिश के पूर्वानुमान के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में दिल्लीवासियों को आज से 3 दिनों तक अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा आज राजधानी का तापमान 26 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज (6 अगस्त) भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ेगा, जिससे अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना बनेगी। 

इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद बुधवार से बारिश में तेजी आने की संभावना है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भी गुरुवार तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

साथ ही आज राज्य में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, साथ ही गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। 7 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 8 अगस्त को तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश जारी रहेगी।

गुजरात

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात और उसके आसपास के कई इलाकों में मानसून सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इनमें एक मानसून ट्रफ, तटीय ट्रफ और पश्चिमी राजस्थान पर बना एक कम दबाव का क्षेत्र शामिल है जो पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। गुजरात के वलसाड में भारी बारिश के बाद जलभराव और बाढ़ आ गई है।

6 अगस्त को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, साथ ही आंधी आने की भी संभावना है। 7 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 8 अगस्त को तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने 9 अगस्त के लिए तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की भविष्यवाणी की है। 10 अगस्त को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, साथ ही बारिश का भी अनुमान है। समग्र रुझान से संकेत मिलता है कि पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अन्य राज्य

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में दो दिनों तक बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही राजस्थान में भी आज भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी आज भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार में भी तेज गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप