लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के इन जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली में भी बरसेंगे बदरा, जानें पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2022 08:34 IST

राजस्थान के कम से कम 7 जिलों में आज भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। दिल्ली में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। गुजरात-तेलंगाना में भी भारी बारिश की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, बीकानेर और हनुमानगढ़ मे भारी बारिश का अनुमान।गुजरात के कई इलाकों और तेलंगाना में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान।दिल्ली में अगले तीन दिन बादल छाए रहने, मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

जयपुर: मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना जताते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिले शामिल हैं। इससे पहले कल भी कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई थी।

विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटे में माउंट आबू तहसील में 150 मिलीमीटर, पुष्कर में 100 मिमी, कोटड़ा और धंबोला में 90 मिमी, सरवर और उदयपुरवाटी में 80 मिमी, रेलमगरा और खेतड़ी में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, बुधवार सुबह से शाम तक राज्य के जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। धौलपुर में 50 मिलीमीटर, करौली के हिंडौन में 43.5 मिलीमीटर, अलवर में 27 मिलीमीटर, राजधानी जयपुर में 26.5 मिलीमीटर, चूरू में 16.5 मिलीमीटर, भरतपुर के वैर में सात मिलीमीटर, बांरा में दो मिलीमीटर और टोंक में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में रात आठ बजे के बाद कई हिस्सों में रूक-रूक कर तेज बारिश का दौर चलता रहा।

गुजरात-तेलंगाना में भी भारी बारिश 

गुजरात के कई इलाकों में भी भारी बारिश ने जनजीवन ठप कर दिया है। निचले इलाकों के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तापी जिले में तापी नदी पर बने उकाई बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया।

तेलंगाना भी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गोदावरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुरुवार को भद्राचलम में चेतावनी के तीसरे स्तर पर पहुंच गया। राज्य सरकार ने हाल ही में भारी बारिश और बाढ़ के कारण राज्य को हुए नुकसान के बारे में केंद्र को एक रिपोर्ट भेजी है और बाढ़ राहत के लिए तत्काल सहायता के रूप में 1,000 करोड़ रुपये का अनुरोध किया है।

दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने, मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। आईएमडी के पूर्वानुमान में अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश में वृद्धि की बात कही गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 21 जुलाई को और उत्तराखंड में 21-23 जुलाई के दौरान बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 21 जुलाई को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 23 जुलाई को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 

22-24 जुलाई के दौरान ओडिशा में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। कई दिनों की गर्मी के बाद बिहार के कई इलाकों में भी मौसम बदला है और राजधानी पटना समेत कई जिलों में बुधवार से बादल छाए हुए हैं। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टराजस्थानमानसूनदिल्ली समाचारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब