लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण इलाकों में कोरोना से लड़ने के लिए बिहार सरकार ने उठाया ये कदम, लोगों को मुफ्त में दी जाएगी ये चीजें

By सुमित राय | Updated: May 13, 2020 21:46 IST

कोरोना वायरस का संक्रमण बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में अब तक 831 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने और हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। बिहार सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सभी परिवारों को मुफ्त में 4 मास्क और 1 साबुन देगी।

कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश जूझ रहा है और इससे बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने के अलावा समय-समय पर हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी परिवारों को मुफ्त में 4 मास्क और 1 साबुन प्रदान करने का निर्णय लिया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया, "हमने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी परिवारों को मुफ्त में 4 मास्क और 1 साबुन प्रदान करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार इस उद्देश्य के लिए 160 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हम क्वारंटाइन सेंटर पर सुविधाओं को मजबूत कर रहे हैं।"

बिहार में अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 831 लोग

कोरोना वायरस का संक्रमण बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में अब तक 831 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि बिहा में 383 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

देशभर में 74281 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 74281 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 2415 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में अब तक 24385 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका हैं। देश में कोरोना के अभी 47480 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहारबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील