लाइव न्यूज़ :

'पार्टी में ऐसे रिजेक्टेड लोगों की जरूरत नहीं'; टीएमसी नेता मुकुल रॉय के भाजपा में लौटने की इच्छा पर शुभेंदु अधिकारी

By अनिल शर्मा | Updated: April 19, 2023 10:15 IST

भाजपा नेता शुभेंदु ने कहा कि हमें ऐसे लोगों में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम बूथ को मजबूत करने में रुचि रखते हैं।  हमारे सांसद, विधायक और अन्य नेता गैर-भाजपा मतदाताओं को हमारी पार्टी के पक्ष में लाने के लिए काम कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य रहे मुकुल रॉय 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। 2011 में उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी।हालांकि, इसके तुरंत बाद वह विधानसभा से इस्तीफा दिए बिना तृणमूल कांग्रेस में वापस आ गए।

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के 'लापता' होने के बीच उनके अगले कदम की राजनीतिक विश्लेषक अटकलें लगा ही रहे थे कि मुकुल रॉय ने भाजपा में लौटने की इच्छा जाहिर कर दी और कहा कि वह अब भी भाजपा के ही विधायक हैं। मुकुल रॉय के भाजपा में लौटन की इच्छा पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे रिजेक्टेड लोगों की पार्टी में जरूरत नहीं है।

मंगलवार शाम को एक बंगाली समाचार चैनल से बात करते हुए टीएमसी नेता मुकुल रॉय ने कहा, मैं एक भाजपा विधायक हूं। मैं भाजपा के साथ रहना चाहता हूं। पार्टी ने मेरे यहां ठहरने के लिए इंतजाम किए हैं। बकौल रॉय- मैं अमित शाह से मिलना चाहता हूं और जे पी नड्डा से बात करना चाहता हूं।

भाजपा नेता शुभेंदु ने कहा कि हमें ऐसे लोगों में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम बूथ को मजबूत करने में रुचि रखते हैं। हमारे सांसद, विधायक और अन्य नेता गैर-भाजपा मतदाताओं को हमारी पार्टी के पक्ष में लाने के लिए काम कर रहे हैं।  भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा अब बहुत आत्मनिर्भर है, हमें किसी नेता को लाने की जरूरत नहीं है। हम इस प्रकार के रिजेक्टेड (अस्वीकृत) लोगों को अनुमति नहीं देंगे।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने अपने शासन में हमारे (भाजपा) जैसा सक्रिय विपक्ष नहीं देखा है। सीपीएम और कांग्रेस दोनों की उसके साथ सेटिंग थी। लेकिन, हम लगातार सार्वजनिक मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी के 200 विधायकों से लड़ने के लिए, हमारे 70 विधायक काफी हैं।

तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य रहे मुकुल रॉय 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। 2011 में उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके तुरंत बाद वह विधानसभा से इस्तीफा दिए बिना तृणमूल कांग्रेस में वापस आ गए।

टीएमसी नेता ने कहा, ‘‘मैं कुछ समय से अस्वस्थ था, इसलिए मैं राजनीति से दूर था। लेकिन अब मैं ठीक हूं और मैं फिर से राजनीति में सक्रिय होऊंगा।’’ उन्होंने कहा कि वह ‘‘100 प्रतिशत आश्वस्त हैं कि वह तृणमूल कांग्रेस के साथ कभी संबंध नहीं रखेंगे।’’ रॉय ने अपने बेटे शुभ्रांशु को भी एक सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (शुभ्रांशु को) भी भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए सबसे उपयुक्त होगा।’’

तृणमूल कांग्रेस नेता के परिवार के सदस्यों ने दावा किया था कि वह ‘‘लापता’’ हो गए हैं। रॉय के दिल्ली जाने से उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलबाजी शुरू हो गयी थी। बीती रात को दिल्ली पहुंचने के बाद रॉय ने पत्रकारों से कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए हैं लेकिन उनका ‘‘कोई खास एजेंडा’’ नहीं है।

टॅग्स :Mukul RoySuvendu Adhikari टीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?