लाइव न्यूज़ :

'हमें सिखाया जाता है कि घर का झगड़ा बाहर मत ले जाओ, लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया': स्मृति ईरानी

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 17, 2023 14:25 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र को लेकर लंदन में बयान दिया था। उनके इस बयान पर संसद में खूब हंगामा हुआ है। बीजेपी उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है। राहुल गांधी के लंदन वाले बयान के ख‍िलाफ सत्‍ता पक्ष लगातार आवाज बुलंद क‍िए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का जोरदार हमलालंदन में दिए गए बयान के लेकर साधा निशानाकहा- राहुल घर का झगड़ा बाहर ले गए

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेत्री स्मृति ईरानीकांग्रेस नेता रहुल गांधी पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। अब स्मृति ईरानी ने राहुल के लंदन में दिए गए बयान का जिक्र करके एक बार फिर उनको निशाने पर लिया है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि हर बच्चे को सिखाया जाता है कि घर के झगड़े को बाहर मत ले जाओ लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया।

दरअसल स्मृति ईरानी इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थी। यहां राहुल गांधी के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए गए के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारे देश में तो हर मां बच्चे को ये सिखाती है कि झगड़ा घर में करो, बाहर जाकर नहीं। राहुल गांधी ने क्या किया है? एक भारतीय के तौर पर मैं उसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकती हूं। जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, तब बाहर जाकर इस प्रकार के बयान दिए जाते हैं।"

देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति और सरकार की उनके प्रति रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा,  "कानून की नजरों में सभी समान हैं, ये समझना जरूरी है कि अल्पसंख्यक कोई सिर्फ एक धर्म के लिए नहीं है। मैं तो ये भी मानती हूं कि कोई भी भारतीय अपने ही देश में अल्पसंख्यक कैसे हो सकता है। मैं वैसे ये जरूर कह सकती हूं कि हमारे प्रधानमंत्री ने पिछले 9 सालों में कोई ऐसा काम नहीं किया जिसमें किसी भी समुदाय की जरूरतों को नजरअंदाज किया गया हो।"

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र को लेकर लंदन में बयान दिया था। उनके इस बयान पर संसद में खूब हंगामा हुआ है। बीजेपी उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है। राहुल गांधी के लंदन वाले बयान के ख‍िलाफ सत्‍ता पक्ष लगातार आवाज बुलंद क‍िए हुए है। इसे लेकर संसद के दोनो सदनों की कार्यवाही भी बाधित हो चुकी है। भाजपा नेताओं के हंगामे और आरोपों के बाद राहुल गांधी का कहना है कि वह सांसद हैं और किसी तरह का जवाब केवल संसद में देंगें।  

टॅग्स :स्मृति ईरानीराहुल गांधीBJPकांग्रेससंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस