लाइव न्यूज़ :

WB Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान बवाल; कूचबिहार में मतदान केंद्र पर तोड़फोड़, बैलट पेपरों में लगाई आग

By अंजली चौहान | Updated: July 8, 2023 09:53 IST

पश्चिम बंगाल में एकल चरण के पंचायत चुनावों के लिए मतदान शुरू होने के बाद कूचबिहार के सिताई में बाराविटा प्राइमरी स्कूल में एक मतदान केंद्र में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई और मतपत्रों में आग लगा दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान तोड़फोड़ कूचबिहार में मतदान केंद्र पर तोड़फोड़ और आगजनी पंचायत चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को आने वाले हैं

कूचबिहार:पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव को लेकर मतदान जारी है। एक तरफ जहां मतदान प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है तो वहीं कई स्थानों पर हंगामा देखने को मिल रहा है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद उपद्रवियों द्वारा चुनाव में खलल डाली जा रही है।

इस बीच, खबर है कि बंगाल के कूचबिहार के सिताई में बाराविटा प्राइमरी स्कूल में एक मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ करने वाले अरोपियों ने मतदान केंद्र में आगजनी की कुर्सियां तोड़ दी और तो और बैलट पेपर तक को आग के हवाले कर दिया। 

एएनआई की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि धुएं से भरे कमरे के अंदर टूटी हुई कुर्सियाँ और मेजें बिखरी हुई दिखाई दे रही हैं। 

चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से राज्य में हिंसा 

गौरतलब है कि 8 जून को चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से राज्य में हिंसा फैल गई। नामांकन दाखिल करने के आसपास जहां राज्य में हिंसा की खबरें थीं, वहीं उसके बाद भी ऐसी ही घटनाएं हुईं।

ताजा घटनाक्रम में, पंचायत चुनाव से कुछ ही घंटे पहले, मुर्शिदाबाद में एक घर में तोड़फोड़ की गई, क्योंकि शुक्रवार की रात तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची।

इसी तरह एक अन्य घटना में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के घर पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया। घटना दिनहाटा के बामनहाट द्वितीय ग्राम पंचायत के कालमाटी इलाके में घटी। राज्य में ऐसी कई घटनाएं देखी गई है। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 22 जिला परिषदों, 9,730 पंचायत समितियों और 63,239 ग्राम पंचायतों की लगभग 928 सीटों के लिए प्रतिनिधियों को चुनने के लिए लगभग 5.67 करोड़ मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में 3,341 ग्राम पंचायतें हैं और ग्राम पंचायत चुनाव केंद्रों की संख्या 58,594 है। ग्राम पंचायत स्तर पर 63,239 सीटें, पंचायत समिति स्तर पर 9730 और जिला परिषद स्तर पर 928 सीटें हैं। वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी। 

टॅग्स :पंचायत चुनावपश्चिम बंगालWest Bengal BJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Elections 2026: चुनाव आयोग ने जारी की तीसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, कितने नाम कटे और कितने जुड़े? अभी भी रहस्य बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"