लाइव न्यूज़ :

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस पर बंगाल की झांकी शामिल न किए जाने पर ममता बनर्जी नाराज, पीएम मोदी को लिखा पत्र

By रुस्तम राणा | Updated: January 16, 2022 17:45 IST

उन्होंने पीएम को पत्र में लिखा, यह हमारे लिए और भी चौंकाने वाली बात है कि झांकी को बिना कोई कारण बताए खारिज कर दिया गया। सीएम ने पत्र लिखकर परेड में पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी को शामिल करने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देममता दीदी ने पत्र में पीएम मोदी से झांकी को शामिल करने का अनुरोध किया अनुरोधबंगाल सीएम ने कहा, बिना कोई कारण बताए खारिज कर दिया गया

कोलकाता: गणतंत्र दिवस परेड पर पश्चिम बंगाल की झांकी को शामिल न किए जाने पर सियासत गर्म हो गई है। इससे नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनसे गणतंत्र दिवस परेड के लिए पश्चिम बंगाल की प्रस्तावित झांकी को बाहर करने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

 उन्होंने पीएम को पत्र में लिखा, यह हमारे लिए और भी चौंकाने वाली बात है कि झांकी को बिना कोई कारण बताए खारिज कर दिया गया। सीएम ने पत्र लिखकर परेड में पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी को शामिल करने का अनुरोध किया है।

ममता बनर्जी ने कहा, प्रस्तावित झांकी में सुभाष चंद्र बोस और एनआईए की 125वीं जयंती के अवसर पर बंगाल झांकी के जरिये स्वतंत्रता सेनानियों, बंगाल के क्रांतिकारियों, खासकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका को उजागर करना चाहता था

सीएम आगे कहा, झांकी में नेताजी के ध्वजारोहण से रवींद्रनाथ-सुभाष युगल की एक जोड़ी दिखाई गई। आजाद हिंद वाहिनी का इतिहास भी था। इसमें ईश्वरचंद्र विद्यासागर, स्वामी विवेकानंद, देशबंधु चित्तरंजन दास, श्री अरविंदो, मांतगिनी हाजरा, नजरूल और बिरसा मुंडा जैसी हस्तियों को चित्रित किया गया था।

पत्र में उन्होंने लिखा कि बंगाल के लोग केंद्र सरकार के रवैये के कारण बहुत ही दुखी हैं। बंगाल के लोग स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अग्रणी पंक्ति में थे और देश के विभाजन के बाद स्वतंत्रता की भारी कीमत चुकाई थी। यह बहुत ही दुखद है कि स्वतंत्रता सेनानियों को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कोई भी स्थान नहीं मिला है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया