लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जीएसटी बकाया सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2022 17:42 IST

इस मुलाकात में बंगाल की सीएम ने पीएम मोदी से अपने राज्य के लिए जीएसटी बकाया सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। 

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल की सीएम ने पीएम मोदी से अपने राज्य के लिए जीएसटी बकाया सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए बंगाल सीएम 4 दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैंअपने दिल्ली दौरे में टीएमसी सुप्रीमो विपक्षी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नई दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में बंगाल की सीएम ने पीएम मोदी से अपने राज्य के लिए जीएसटी बकाया सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। 

दरअसल, नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए 4 दिवसीय दिल्ली दौरे पर आईं बनर्जी दिन में बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगी। दिल्ली दौरे में उनकी विपक्षी नेताओं के साथ बैठक भी तय है।

नीति आयोग की बैठक 7 अगस्त को होनी है। पीएम मोदी गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कृषि, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। 

इस बैठक में बनर्जी से इस बार जीएसटी बकाया का भुगतान न करने और संघवाद के मुद्दों को उठाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि वे पिछले साल इस बैठक में भाग नहीं ले पाईं थीं। 

टीएमसी सुप्रीमो बीते गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं थी। उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों से मुलाकात की और संसद के मौजूदा सत्र और 2024 के लोकसभा चुनावों की राह पर चर्चा की। बनर्जी ने हाल ही में घोषित पश्चिम बंगाल में सात नए जिलों के नामकरण के लिए अपने सांसदों से सुझाव भी मांगें हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष