लाइव न्यूज़ :

WB Assembly Polls 2026: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से होगा सामना, टीएमसी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2026 17:15 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से होगा।

Open in App

कोलकाता:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। सत्तारूढ़ पार्टी की उम्मीदवारों की ताजा सूची के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से होगा। क्योंकि भाजपा ने भवानीपुर और नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। 

बनर्जी और उनके भतीजे व तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होने वाले चुनावों के लिए 291 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के साथ एक समझौते के तहत तृणमूल दार्जिलिंग की तीन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

चंद्रिमा भट्टाचार्य को दम दम उत्तर सीट से, मदन मित्रा को कमरहटी सीट से, मेयर फिरहाद हकीम को कोलकाता पोर्ट सीट से, कुणाल घोष को बेलेघाटा सीट से और शशि पांजा को श्यामपुकुर सीट से मैदान में उतारा गया है। अरूप बिस्वास, जिन्होंने मेसी स्कैंडल के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्हें टॉलीगंज विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। मौजूदा राज्यसभा सांसद और सीपीएम के पूर्व नेता ऋतब्रत बनर्जी उलुबेरिया पूर्व से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी बारानगर से चुनाव लड़ेंगी।

दिलचस्प बात यह है कि ममता बनर्जी पूर्वी मेदिनीपुर ज़िले की नंदीग्राम सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी, जहाँ पिछली बार उन्हें अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तृणमूल ने नंदीग्राम से पवित्र कर को उम्मीदवार बनाया है, जो अधिकारी के करीबी सहयोगी रहे हैं और हाल ही में बनर्जी की पार्टी में शामिल हुए हैं।

बीजेपी ने कल 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की। विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी, दो सीटों - नंदीग्राम और भवानीपुर - से चुनाव लड़ रहे हैं। यह बात काफी अहम है। हालांकि बीजेपी ने बंगाल चुनावों के लिए आधिकारिक तौर पर किसी मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है, लेकिन अधिकारी को दो सीटों से चुनाव लड़ाना, चुनाव प्रचार में उनके नेतृत्व पर मुहर लगाने जैसा है। यह पार्टी नेतृत्व का अधिकारी पर भरोसा दिखाता है; अधिकारी जो कभी बनर्जी के भरोसेमंद सहयोगी थे और तृणमूल कांग्रेस में उन्हें अनौपचारिक तौर पर 'नंबर 2' माना जाता था।

नंदीग्राम अधिकारी का अपना गढ़ है। लेकिन उन्हें भवानीपुर से चुनाव लड़ाना ममता बनर्जी के लिए एक खुली चुनौती है। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष दशकों से दक्षिण कोलकाता के चुनावी मैदान पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री बनने और इस सीट को छोड़ने से पहले, ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट लगातार छह बार जीती थी।

पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा – 23 और 29 अप्रैल को – जिसमें क्रमशः 152 और 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बंगाल चुनाव 2026 में डाले गए वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी