लाइव न्यूज़ :

Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: वायनाड में प्रियंका गांधी 342610 और नांदेड़ सीट पर संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे 12283 वोट से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 12:50 IST

Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 176533 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास को 96422 वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देWayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था।Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: एक घंटे से अधिक समय पहले स्ट्रांग रूम खोले गए, जहां ईवीएम रखी गई थीं।

Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। मतगणना में कांग्रेस नीत यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी 342610 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रियंका को 519143 वोट मिले, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 176533 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास को 96422 वोट मिले। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। 

नांदेड़ सीट पर संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे 12283 वोट से आगे हैं। मारोत्राओ को 185724 और कांग्रेस के चव्हाण रवीन्द्र वसंतराव को 173874 वोट मिले हैं। मतगणना शुरू होने से एक घंटे से अधिक समय पहले स्ट्रांग रूम खोले गए, जहां ईवीएम रखी गई थीं। वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था।

इसमें 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रियंका पहली बार चुनाव मैदान में हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है। निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार मैदान पर हैं और यहां 20 नवंबर को मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग (ईसी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को अद्यतन मतदाता सूची का हवाला देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में 9.7 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से 22,22,704 मतदाता 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। 

टॅग्स :उपचुनावकेरलवायनाड लोकसभा सीटमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024प्रियंका गांधीकांग्रेसBJPमहाराष्ट्रचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट