लाइव न्यूज़ :

मैं केरल का सीएम नहीं, हमारे पास राष्ट्रीय स्तर पर कोई सरकार नहीं है, लेकिन आपके अधिकार सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारीः राहुल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 17:33 IST

राहुल गांधी ने कहा कि मैं केरल का मुख्यमंत्री नहीं हूं, हमारे पास केरल या राष्ट्रीय स्तर पर कोई सरकार नहीं है। लेकिन यह सुनिश्चित करना मेरी ज़िम्मेदारी है कि आपका अधिकार आपको क्या दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगांधी ने लोगों से अपील की कि वे उनके ससंदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराएं।मेरा संसदीय क्षेत्र वायनाड बाढ़ से तबाह हो गया है, हजारों लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड का दौरा किया। वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने मक्कीयाड में हिल फेस स्कूल सभागार में एक राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। 

राहुल गांधी ने कहा कि मैं केरल का मुख्यमंत्री नहीं हूं, हमारे पास केरल या राष्ट्रीय स्तर पर कोई सरकार नहीं है। लेकिन यह सुनिश्चित करना मेरी ज़िम्मेदारी है कि आपका अधिकार आपको क्या दिया जाता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस माह दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में राहत शिविरों का दौरा किया। इस क्षेत्र में वर्षा एवं भूस्खलन के कारण बड़े स्तर पर तबाही हुई है। चार दिनों के दौरे पर यहां आये गांधी ने चुनगाम और वलाड के शिविरों में लोगों को राहत सामग्री वितरित की और उनकी परेशानियों को सुना।

कुछ लोगों ने कहा कि उनके मकान नष्ट हो गये और जमीन पानी में डूब गयी जबकि कुछ अन्य लोगों ने शिकायत की कि राज्य सरकार द्वारा भेजी गयी 10 हजार रुपये की प्रारंभिक राहत राशि उन तक नहीं पहुंची है।

गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह राज्य सरकार से फिर अनुरोध करेंगे कि प्रभावित परिवारों तक सभी आवश्यक सहायता पहुंचायी जाए। इसी दौरान एक महिला ने रोते हुए बताया कि राहत शिविर से वापस जाने पर उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। लोगों ने उन्हें यह भी बताया कि शिविर से जाने के बाद उनके बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल है क्योंकि आपदा के कारण उन्होंने अन्य सामान के साथ साथ बच्चों की किताबें, बस्ते भी गंवा दिये हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल लोगों की बातों का अनुवाद कर गांधी को सुना रहे थे।

जींस और सफेद टीशर्ट पहने गांधी का लोगों नारे लगाकर स्वागत किया। कन्नूर हवाई अड्डे पर पहुंचे गांधी मंगलवार एवं बुधवार को मनाथवाडी, सुल्थान बाथेरी और कालपेट्टा में लोगों से मिलेंगे और राहत शिविरों में जाएंगे। कांग्रेस सांसद 29 एवं 30 अगस्त को कोझिकोड एवं मल्लापुर विधानसभा क्षेत्रों में राहत शिविरों का दौरा करेंगे।

दोनों विधानसभा क्षेत्र वायनाड संसदीय क्षेत्र के तहत आते हैं। गांधी इस माह के शुरू में भी अपने संसदीय क्षेत्र में आये थे। वायनाड एवं मल्लापुरम जिले में भारी वर्षा एवं बाढ़ के कारण कई भूस्खलन हुए। भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण करीब 125 लोगों की जान गयी। मल्लापुरम में वर्षा जनित घटनाओं में 60 लोगों की जानें गयी जबकि पड़ोसी वायनाड जिले में 14 लोगों की मौत हुई। 

टॅग्स :बाढ़राहुल गांधीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया