लाइव न्यूज़ :

Wayanad By Poll: राहुल गांधी को देखिए जीते और चले गए?, एलडीएफ नेता सत्यन मोकेरी बोले- क्या प्रियंका गांधी जीतने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद रहेंगी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2024 15:50 IST

Wayanad By Poll: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने दो दिन पहले ही सत्यन मोकेरी की उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस उम्मीदवार एम आई शानवास से वोटों के बहुत कम अंतर से हार गए थे।क्या इसकी कोई गारंटी है कि जीत के बाद प्रियंका गांधी इस पहाड़ी जिले में ही रहेंगी।राहुल गांधी को देखिए वह जीते और फिर चले गए।

Wayanad By Poll: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वह यहां से जीतने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद रहेंगी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने दो दिन पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता मोकेरी की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। उन्होंने 2014 में वायनाड से चुनाव लड़ा था, हालांकि वह तत्कालीन कांग्रेस उम्मीदवार एम आई शानवास से वोटों के बहुत कम अंतर से हार गए थे।

मोकेरी ने वायनाड में अपने चुनाव-प्रचार के दौरान सवाल किया कि क्या इसकी कोई गारंटी है कि जीत के बाद प्रियंका गांधी इस पहाड़ी जिले में ही रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी को देखिए वह जीते और फिर चले गए। वह कितने दिन यहां रहे? जो लोग इस तरह चुनाव लड़ने आते हैं और फिर चले जाते हैं वह क्षेत्र के लोगों का न तो विकास कर सकते हैं, न ही अन्य समस्याओं का समाधान।’’

मोकेरी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि वे यहां चुनाव क्यों लड़ रहे हैं, जहां लोकतांत्रिक और वामपंथी ताकतें मजबूत हैं जबकि फासीवादी समूह कमजोर है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से उम्मीदवार बनाया है और उन्होंने अभी तक अपना चुनाव-प्रचार अभियान शुरू नहीं किया है।

कोझिकोड जिले के नादापुरम निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक मोकेरी कृषि क्षेत्र के मुद्दों पर किए गए अपने काम के लिए जाने जाते हैं। देश में इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था तथा रायबरेली से जीतने के बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया था, इसलिए इस संसदीय क्षेत्र पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया है। निर्वाचन आयोग ने वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर 13 नवंबर को उपचुनाव कराने का फैसला किया है।

टॅग्स :वायनाड लोकसभा सीटप्रियंका गांधीराहुल गांधीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?