लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में जलजमाव की समस्या का शीघ्र हल हो जाएगा: पीडब्लयूडी अधिकारी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर दक्षिण दिल्ली में पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में जलजमाव की समस्या का हल अगले चार-पांच महीनों में हो जाएगा। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) वहां से जल निकासी के लिए एक नये पंप हाउस के निर्माण सहित कई उपाय कर रहा है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वहां एक बड़े जल संचय स्थल का निर्माण किया जाएगा और अंडरपास में जमा जल को निकालने के लिए 800 हॉर्स पावर (एचपी) की क्षमता वाला एक मोटर पंप भी लगाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अंडरपास में 500 एचपी की क्षमता के दो पंप पहले से लगे हुए हैं, जिनका कार्य वाहनों के लिए इलाके से जल निकासी करना है।

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘नया पंप प्रति घंटा करीब 60 लाख लीटर जल निकासी करेगा और इस तरह यह पुल प्रह्लादपुर में जलजमाव की समस्या का हल करने में मदद करेगा। ’’

उन्होंने बताया, ‘‘परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी गई है और कार्य अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है। हमारा लक्ष्य इसे अगले साल फरवरी तक पूरा करने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है