लाइव न्यूज़ :

UP Vidhan Sabha Live: आपने चाचा को गच्चा दे दिया, सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर किया हमला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2024 11:51 IST

UP Vidhan Sabha Live: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि सभी लोग अभी से आगामी विधानसभा उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में विजय संकल्प के साथ जुट जायें।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव लोकसभा में बड़ी जीत हासिल की है और भाजपा पर लगातार हमलावर है। सत्तारूढ़ दल का दीपक फड़फड़ा रहा है और यह जल्द बुझ जाएगा।अपराधी, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों के सरगना अगर कोई है तो वे अखिलेश यादव एण्ड कम्पनी है।

UP Vidhan Sabha Live: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक माता प्रसाद पांडेय उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता होंगे। यह पद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुआ था। आज विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। इसके साथ ही सीएम योगी ने अखिलेश पर हमला किया। सीएम ने कहा कि भतीजे ने चाचा (सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव) को गच्चा दे दिया। अखिलेश यादव लोकसभा में बड़ी जीत हासिल की है और भाजपा पर लगातार हमलावर है। 

यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत करते हुए यूपी विधानसभा के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन के लिए बधाई देता हूं। एक अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। (एक अलग विषय है कि आपने चाचा को बेवकूफ बनाया है)। 'चाचा बेचारा हमेशा ही ऐसा मार खाता है।' (क्योंकि भतीजा हमेशा डरा रहता है)।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जनपद में महिला थाना बनाएंगे। महिला थानों पर उत्तर प्रदेश की सरकार फोकस कर रही है। भाजपा नेता ने सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर लताड़ लगाई। अपराध को केस को निपटाने में यूपी देश में पहले नंबर पर है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा से संबंधित आदेशों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल का दीपक फड़फड़ा रहा है और यह जल्द बुझ जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में भाग लेने के लिए सरकारी कर्मचारियों पर लगे प्रतिबंध को हटाने को लेकर केंद्र पर भी हमला किया और कहा कि सांप्रदायिक राजनीति को देश के लोगों ने खारिज कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समाजवादी पार्टी को 'समाप्त वादी पार्टी' करार देते हुए कहा कि सपा प्रमुख (अखिलेश यादव) कांग्रेस का मोहरा बन गए हैं। मौर्य ने यह भी कहा कि अगर समाजवादी पार्टी का अपराधियों और माफियाओं से रिश्ता खत्म हो जाएगा तो समाजवादी पार्टी खुद खत्म हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को राजधानी लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा,'' समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी है। सपा प्रमुख कांग्रेस का मोहरा बन चुके है।''

टॅग्स :Uttar Pradesh assemblyशिवपाल यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीSamajwadi Partyयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट