लाइव न्यूज़ :

WATCH Video: सम्राट चौधरी ने पेश किया बजट?, चर्चा में सीएम नीतीश, मुंह बनाकर ऐसा किया रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2025 18:22 IST

WATCH Video: ‘पिंक शौचालय’ से लेकर ‘पिंक बस’ की सुविधा, परिवहन निगम के विभिन्न पदों पर आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण और पंचायतों के स्तर पर ‘कन्या विवाह मंडप’ की स्थापना के प्रस्ताव प्रमुख हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए सोमवार को बजट में कई घोषणा कीं। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का आखिरी बजट है। महिलाएं होंगी तथा इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ रखना है।

WATCH Video: बिहार विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश किया गया। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश किया। इस बीच सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है। आखिर सीएम नीतीश ने ऐसा रिएक्शन किसे देख कर किया। लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने चुनावी वर्ष में महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए सोमवार को बजट में कई घोषणा कीं जिनमें ‘पिंक शौचालय’ से लेकर ‘पिंक बस’ की सुविधा, परिवहन निगम के विभिन्न पदों पर आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण और पंचायतों के स्तर पर ‘कन्या विवाह मंडप’ की स्थापना के प्रस्ताव प्रमुख हैं।

यह विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का आखिरी बजट है। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। चौधरी ने अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि पटना शहर में महिलाओं के लिए ‘चलंत व्यायामशाला’ (जिम ऑन व्हील) खोला जाएगा जिनमें प्रशिक्षक भी महिलाएं होंगी तथा इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ रखना है।

बजट के भीतर पटना में एक “महिला हाट” (महिलाओं का बाजार) स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में “पिंक शौचालय” और सभी प्रमुख शहरों में “पिंक बसें” भी प्रस्तावित की गई हैं। चौधरी ने कहा, “हम सभी पंचायतों में कन्या विवाह मंडप स्थापित करने का भी प्रस्ताव करते हैं, जो विवाह-योग्य लड़कियों वाले गरीब ग्रामीण परिवारों की जरूरतें पूरी करेगा।”

बजट की घोषणाओं के अनुसार, शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास खोले जाएंगे, शहरों में ‘पिंक टॉयलेट’ बनाए जाएंगे। चौधरी ने कहा, ‘‘सभी प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेगी, जिनमें चालक, परिचालक और सवारी महिलाएं होंगी। उन्होंने ऐलान किया कि बिहार की बसों में चालक और कंडक्टर के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा प्रशिक्षक भी महिलाएं होंगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से संचालक चालक, कंडक्टर और ‘इको मेनटेनेंस स्टाफ’ के पद पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि पटना में महिला हाट (महिलाओं के लिए विशेष बाजार) की स्थापना की जाएगी तथा सभी बड़े शहरों में स्थापित व्यापार स्थलों में महिलाओं के लिए स्थल तय किए जाएंगे। 

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहार बजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?