लाइव न्यूज़ :

वीडियो: रोड शो के दौरान सुरक्षा घेरे को तोड़ युवक ने की पीएम मोदी को माला पहनाने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: January 12, 2023 17:22 IST

जनवरी 2022 में, पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध लग गई थी, जब हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर उनके काफिले को कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया था। इस दौरान पीएम मोदी 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे।

Open in App
ठळक मुद्देरोड शो के दौरान एक युवक ने पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा तोड़कर उन्हें माला पहनाने का प्रयास कियाजैसे ही युवक पीएम मोदी की तरफ आगे बढ़ा, वैसे ही सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और युवक को दबोच लियाहालांकि युवक द्वारा लाए गए माला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ से पकड़ लिया

बेंगलुरु:कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, गुरुवार को हुबली में अपने रोड शो के दौरान एक युवक ने पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा तोड़कर उन्हें माला पहनाने का प्रयास किया। इसे देखकर सुरक्षाकर्मी हरकत में आकर युवक दबोच लिया। हालांकि युवक द्वारा लाए गए माला को पीएम मोदी ने पकड़ लिया। 

आपको बता दें कि जनवरी 2022 में, पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध लग गई थी, जब हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर उनके काफिले को कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया था। इस दौरान पीएम मोदी 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। यह पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक थी, जिसके लिए केंद्र ने राज्य पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।

चूक के बाद गृह मंत्रालय ने तब की कांग्रेस शासित राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी और इस चूक की जिम्मेदारी तय करने और कड़ी कार्रवाई करने को कहा। गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा योजना के बारे में पंजाब सरकार को काफी पहले ही बता दिया गया था। प्रक्रिया के अनुसार, उन्हें रसद और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी होती है और साथ ही एक आकस्मिक योजना तैयार रखनी होती है।

साथ ही आकस्मिक योजना के मद्देनजर, पंजाब सरकार को सड़क मार्ग से किसी भी आवाजाही को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करनी होगी, जो स्पष्ट रूप से तैनात नहीं की गई थी। इस सुरक्षा चूक के बाद हुसैनीवाला में कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली लौट आए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPrime Minister's Officeकर्नाटकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस