लाइव न्यूज़ :

Ram Navami 2025: मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचे सीएम योगी?, मां दुर्गा के दर्शन किए-पूजा-अर्चना की, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 12:13 IST

Ram Navami 2025: 'चैत्र नवरात्रि' की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ में भक्तवत्सला माँ भगवती के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।मां दुर्गा के दर्शन किये तथा पूजा-अर्चना की।सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही।

Ram Navami 2025:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के बीच अपनी सादगी और भक्ति का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के दर्शन किये तथा पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पावन अवसर पर उनकी यह उपस्थिति मंदिर में आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

पूजन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर प्रांगण में स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों के साथ भी मुख्यमंत्री ने आत्मीयता दिखाई। उन्होंने बच्चों को टॉफियां और चॉकलेट बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही।

टॅग्स :नवरात्रिउत्तर प्रदेशBalrampurयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'