लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार को विदाई दी जा रही, भाव देखिए जनमानस का और महसूस कीजिए?, नालंदा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक?, वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2026 14:55 IST

एक सुर में नारे लगाए “नीतीश कुमार बिहार में ही रहे”। हालात ऐसे बन गए कि कुछ देर के लिए कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज कुमार ने मंच से लोगों से हाथ उठाकर निशांत कुमार के समर्थन की अपील भी कराई गई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान नालंदा में लोगों ने बिहार न छोड़ने की गुहार लगाई।मुख्यमंत्री के गृह जिले में आयोजित इस जनसभा में भाजपा का कोई बड़ा नेता मंच पर नजर नहीं आया।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा गुरुवार को समाप्त हो गई। लेकिन आज पटना में समापन होने के बाद पूरे सूबे में सियासी हलचल और कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। इसी दौरान नालंदा की जनसभा में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने मंच से “जय निशांत, तय निशांत” का नारा बुलंद किया। उन्होंने साफ कहा कि जदयू की भविष्य की कमान अब निशांत कुमार के हाथों में होगी और वही बिहार का भविष्य हैं। नीरज कुमार ने मंच से लोगों से हाथ उठाकर निशांत कुमार के समर्थन की अपील भी कराई गई।

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान नालंदा में लोगों ने उन्हें बिहार न छोड़ने की गुहार लगाई। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने खड़े होकर हाथ हिलाते हुए एक सुर में नारे लगाए “नीतीश कुमार बिहार में ही रहे”। हालात ऐसे बन गए कि कुछ देर के लिए कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

अधिकारियों ने बार-बार लोगों से शांत होकर बैठने की अपील की, लेकिन समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ। वहीं, मंच से भाजपा की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा इस बड़े कार्यक्रम की एक और खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में आयोजित इस जनसभा में भाजपा का कोई बड़ा नेता मंच पर नजर नहीं आया। पूरा मंच जदयू नेताओं से भरा हुआ दिखा।

एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल की इस गैरमौजूदगी ने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इसे गठबंधन की अंदरूनी रणनीति या बदलते समीकरणों के रूप में भी देखा जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करने का काम लगातार जारी रहेगा। भावनाओं और राजनीति का संगम नालंदा की यह जनसभा केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रही, बल्कि इसमें भावनाओं और सियासी संकेतों का अनोखा मिश्रण देखने को मिला।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?