लाइव न्यूज़ :

कुनो राष्ट्रीय उद्यानः नामीबियाई चीता 'आशा' ने 5 शावकों को दिया जन्म, वीडियो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2026 16:11 IST

भारत में पैदा हुए जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीतों का आठवां सफल जन्म है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी बार माँ बनी आशा ने 7 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया।प्रोजेक्ट चीता के लिए यह बहुत गर्व और खुशी का पल है।मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की।

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार को नामीबियाई चीता आशा ने पांच शावकों को जन्म दिया। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की। यादव ने ट्वीट किया कि कूनो में पांच शावकों के जन्म का स्वागत है। आशा की विरासत आगे बढ़ रही है। भारत उसके पांच प्यारे शावकों का स्वागत करता है! प्रोजेक्ट चीता के लिए यह बहुत गर्व और खुशी का पल है, क्योंकि नामीबियाई चीता और दूसरी बार माँ बनी आशा ने 7 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया।

इसके साथ ही भारत में पैदा हुए जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीतों का आठवां सफल जन्म है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण के प्रति जागरूक नेतृत्व में शुरू की गई और पोषित भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 में शुरू की गई 'प्रोजेक्ट चीता' की सराहना की।

यादव ने कहा कि अलवर में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है...यह प्रवासी पक्षियों के लिए भी एक अच्छी जगह है। कल हम अलवर टाइगर मैराथन का भी आयोजन कर रहे हैं...जब अलवर में लोग टाइगर रिजर्व के लिए आते हैं तो बर्ड वॉचिंग भी यहां एक बड़ा विषय है...हम जागरूकता बढ़ाने के लिए इस फेस्टिवल का आयोजन कर रहे हैं...प्रकृति के इस स्थल को हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

टॅग्स :Bhupendra Yadavनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?