लाइव न्यूज़ :

Watch: जिम में वॉर्मअप करते समय शख्स को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

By अंजली चौहान | Updated: May 2, 2024 09:48 IST

कोविशील्ड COVID-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के खुलासे के बीच इस घटना से हड़कंप मच गया है और दहशत की स्थिति पैदा हो गई है। शख्स को उस वक्त दिल का दौरा पड़ा जब वह जिम में वर्कआउट कर रहा था।

Open in App

वाराणसी: देश में इस समय कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए कोविशील्ड वैक्सीन पर विवाद गहराया हुआ है। कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स के खुलासे के बाद से लोगों में चिंता बढ़ गई है। इस बीच, यूपी के वाराणसी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो एक जिम का है जिसमें एक शख्स वर्कआउट कर रहा है। तभी उसे दिल का दौरा पड़ गया और वह जैसे ही जमीन पर गिरता है उसकी मौत हो गई। डरा देने वाला यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो ऐसे समय में सामने आया जब कोविशील्ड के कारण हार्ट अटैक जैसी समस्याएं होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में युवक की मौत से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। 

बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार 30 अप्रैल को घटी। दावा किया जा रहा है कि मृतक फिट था और पिछले 10 साल से जिम में वर्कआउट कर रहा था। जिम में हुई यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स जिम में एक बेंच पर बैठा है और तेज सिरदर्द की शिकायत कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स अपने दोनों हाथ सिर पर रखकर बैठा है और कुछ देर बाद जमीन पर गिर जाता है। जिम में मौजूद बाकी लोग अपना वर्कआउट छोड़कर उस शख्स के पास दौड़ पड़ते हैं। वे पीड़ित को पास के अस्पताल ले गए, जहां अस्पताल अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोविशील्ड पर उठे सवाल 

हाल के दिनों में कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए जिनमें युवाओं को अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। इन मामलों के बीच कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को लगाए गए टीकों से इसे जोड़ा जा रहा है। कई लोगों और विशेषज्ञों द्वारा हार्ट अटैक का कारण वैक्सीन को ठहराया जा रहा है जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

हाल ही में अचानक दिल का दौरा पड़ने से कई युवाओं और बच्चों की जान चली गई है। हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं के कई वीडियो सामने आए हैं। हाल ही में, एक लड़की जो अपनी बहन के विवाह समारोह के दौरान नृत्य कर रही थी, जमीन पर गिर गई और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है जहां लड़की अपनी बहन के हल्दी समारोह में डांस कर रही थी और अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ऐसी ही एक और घटना राजस्थान के झुंझुनू से सामने आई जहां एक शख्स अपने भतीजे की शादी में 'मटका' डांस कर रहा था और अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे दिल के दौरे के कारण अचानक होने वाली मौतों पर गंभीर चिंता पैदा हो गई।

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)वाराणसीवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश समाचारजीमकोविशील्‍डकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर