लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 13, 2018 19:35 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक को देश को समर्पित किया। इस स्मारक की आधारशिला 21 मार्च 2016 को रखी गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 26 अलीपुर रोड स्थित डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक को देश को समर्पित किया। इस स्मारक की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 21 मार्च 2016 को रखी थी।

इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि, 26 मार्च को मैंने इस स्मारक का शिलान्यास किया था और आज मैं इसे देश को समर्पित कर रहा हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, अटल जी की सरकार के बाद जब कांग्रेस सत्ता में आई तो उन्होंने इस मामले की सारी फाइले बंद कर दी थी, लेकिन हमारी सरकार ने दोबारा इस संबंध में काम किया और परिणाम आपके सामने है। 

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं होगा। हमारी सरकार ने दलित एक्ट को मजबूत करने का काम किया है। 6 दिन की छु्ट्टी के चलते सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने में देरी हुई।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश के इतिहास से बाबा साहब का उल्लेख हटाने के लिए कांग्रेस ने अपनी सारी शक्तियों का इस्तेमाल किया। यह इतिहास का कड़वा सच है कि जब बाबा साहेब जीवित थे, तो कांग्रेस ने उन्हें अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा था।

उन्होंने कहा कि, संविधान बनाते वक्त बाबा साहब ने ये नहीं सोचा होगा कि आजादी के बाद सरकार 'लटकाना, अटकाना और भटकाना' की कामकाजी संस्कृति के साथ सत्ता में आ जाएगी। पिछले 4 सालों में हमारी सरकार ने कई सालों से लंबित कार्यक्रमों और योजनाओं पर काम शुरू किया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडॉ भीम राव अंबेडकर जयंतीदिल्लीएससी-एसटी एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी