लाइव न्यूज़ :

Jhumoir Binandini: चाय उद्योग के 200 वर्ष पूरे, 9000 नर्तक और ढोल वादक शामिल?, झुमइर नृत्य प्रदर्शन देखने पहुंचे पीएम मोदी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2025 21:06 IST

watch Jhumoir Binandini: पीएम मोदी ने चाय के साथ असम के गहरे जुड़ाव को स्वीकार किया और चाय बेचने वाले के रूप में अपने अतीत का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देजीवंत परंपराओं को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया गया।चाय की खुशबू और गुणवत्ता को चायवाले से बेहतर कौन समझ सकता है?विभिन्न देशों के 60 से अधिक राजदूत असम को महसूस कर सकेंगे।

watch Jhumoir Binandini: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत भव्य झुमइर नृत्य प्रदर्शन देखने के साथ की, जिसमें लगभग 9,000 नर्तक और ढोल वादक शामिल हुए। असम सरकार द्वारा इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में असम के चाय उद्योग के 200 वर्ष पूरे होने और चाय जनजाति समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर और लगभग 60 देशों के मिशन प्रमुखों ने भी ‘झुमइर बिनंदिनी’ कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें पूर्वोत्तर राज्य की जीवंत परंपराओं को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने चाय के साथ असम के गहरे जुड़ाव को स्वीकार किया और चाय बेचने वाले के रूप में अपने अतीत का जिक्र किया।

मोदी ने कहा, ‘‘चाय की खुशबू और गुणवत्ता को चायवाले से बेहतर कौन समझ सकता है?’’ मोदी ने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर को उनके रूप में सर्वश्रेष्ठ ब्रांड एंबेसडर मिल गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज विभिन्न देशों के 60 से अधिक राजदूत असम को महसूस कर सकेंगे। वे चाय का स्वाद अपने साथ ले जाएंगे।’’

नृत्य प्रदर्शन शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने एक विशेष वाहन से स्टेडियम के अंदर का चक्कर लगाया और कलाकारों तथा दर्शकों का अभिवादन किया। झुमइर प्रदर्शन के बाद राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक ‘थीम’ पर एक ‘लेजर शो’ का आयोजन किया गया। 

टॅग्स :असमनरेंद्र मोदीहेमंत विश्व शर्माBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?