लाइव न्यूज़ :

शादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2026 06:00 IST

Jammu: उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए।

Open in App
ठळक मुद्देJammu: फारूक अब्दुल्ला समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। हमलावर पुलिस स्टेशन में है।Jammu: जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले को संभाल रही है।Jammu: राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।

Jammu: जम्मू में बुधवार रात एक शादी समारोह में बंदूकधारी के हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर कमल सिंह जामवाल को अरेस्ट कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री चौधरी और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी शहर के बाहरी इलाके में स्थित ग्रेटर कैलाश क्षेत्र के समारोह स्थल से निकल रहे थे। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट किया है।

अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल पूरी जानकारी अधूरी है, लेकिन इतना पता चला है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी। सुरक्षा दल ने ही गोली को रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया।

फिलहाल सवालों से ज्यादा जवाब नहीं हैं, जिनमें से एक यह भी है कि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया। जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले को संभाल रही है। फारूक अब्दुल्ला समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। हमलावर पुलिस स्टेशन में है।

पहले जांच होगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस बात की भी पूरी जांच होनी चाहिए कि हथियार इस कार्यक्रम में कैसे पहुंचा, हम इसे सुरक्षा में चूक मानते हैं। इस तरह की घटनाएं अक्सर हो रही हैं, पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिस पार्टी ने इस देश के लिए सबसे बड़े बलिदान दिए हैं, उसके कार्यकर्ताओं को पूरी सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाउमर अब्दुल्लाJammuजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी