लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: मैं अपने पूर्वांचली भाई-बहनों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, मेरे शब्दों ने चोट पहुंचाई?, शहजाद पूनावाला ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2025 17:26 IST

Delhi Elections 2025: ‘‘मैं अपने पूर्वांचली भाई-बहनों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मेरे शब्दों ने उन्हें चोट पहुंचाई है। मैं कोई प्रमाण नहीं देना चाहता।’’

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश और बिहार के मेहनती लोगों के लिए बहुत सम्मान है।एक टेलीविजन बहस के दौरान यह टिप्पणी की।सहयोगी दल के शीर्ष नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Delhi Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक ऋतुराज झा के उपनाम को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए शुक्रवार को माफी मांग ली। पूनावाला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं अपने पूर्वांचली भाई-बहनों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मेरे शब्दों ने उन्हें चोट पहुंचाई है। मैं कोई प्रमाण नहीं देना चाहता।’’ उन्होंने कहा कि उनके मन में उत्तर प्रदेश और बिहार के मेहनती लोगों के लिए बहुत सम्मान है। पूनावाला पर आरोप है कि उन्होंने एक टेलीविजन बहस के दौरान यह टिप्पणी की।

बहस के दौरान पूनावाला के साथ आम आदमी के प्रवक्ता ऋतुराज झा थे और एक दूसरे के उपनाम को लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं हो गई। इसी दौरान पूनावाला ने झा के उपनाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आम आदमी पार्टी ने पूनावाला की टिप्पणी को लेकर भाजपा पर पूर्वांचल के लोगों को गाली देने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, भाजपा की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने भी पूनावाला की टिप्पणी को उनकी ‘चूक’ करार देते हुए अपने सहयोगी दल के शीर्ष नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

दिल्ली में कुल 1.5 करोड़ मतदाताओं में एक तिहाई पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आने वाले पूर्वांचली हैं, जो कम से कम 20 विधानसभा क्षेत्रों के परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। भाजपा और ‘आप’ दोनों ही पूर्वांचली समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तहत पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना होनी है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल