लाइव न्यूज़ :

आत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 14:18 IST

जब रूस, अमेरिका और चीन मिलकर भारत का बहिष्कार करेंगे, या भारत पर हमला करेंगे, तो उनके दिल को तसल्ली मिलेगी क्योंकि जॉर्ज सोरोस का भारत को तोड़ने का एजेंडा कामयाब हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअगर प्रधानमंत्री तीनों की बेइज्जती करते हैं, तो राहुल गांधी की आत्मा को शांति मिलेगी।भारत को तोड़ने की साजिश है और राहुल गांधी उस साजिश में शामिल हैं।कई पड़ोसी देश इसकी कमी का सामना कर रहे हैं, वहीं भारत कहीं बेहतर स्थिति में है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता की आत्मा को शांति तब मिलेगी जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे। दुबे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री सुबह डोनाल्ड ट्रंप को गाली दें, दोपहर में व्लादिमीर पुतिन को गाली दें और शाम को शी चिनफिंग को गाली दें। अगर प्रधानमंत्री तीनों की बेइज्जती करते हैं, तो राहुल गांधी की आत्मा को शांति मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब रूस, अमेरिका और चीन मिलकर भारत का बहिष्कार करेंगे, या भारत पर हमला करेंगे, तो उनके दिल को तसल्ली मिलेगी क्योंकि जॉर्ज सोरोस का भारत को तोड़ने का एजेंडा कामयाब हो जाएगा।’’ दुबे ने कहा, ‘‘मैं हमेशा यही कहता हूं, भारत को तोड़ने की साजिश है और राहुल गांधी उस साजिश में शामिल हैं।’’

झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने श्रीलंका में गृह युद्ध के दौरान भारतीय शांतिरक्षक बल भेजने के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के फैसले की भी आलोचना की। एलपीजी की अनुपलब्धता पर चल रही बहस का ज़िक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि जहां कई पड़ोसी देश इसकी कमी का सामना कर रहे हैं, वहीं भारत कहीं बेहतर स्थिति में है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘आपको यह समझना चाहिए: पाकिस्तान लगभग चार दिन से एक तरह से बंद है। वहां लगभग 90 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद हैं। बांग्लादेश में लगभग 95 प्रतिशत रेस्तरां बंद हो गए हैं। श्रीलंका में लगभग 98 प्रतिशत रेस्तरां बंद हैं और वहां गाड़ियां भी नहीं चल रही हैं।’’

टॅग्स :संसद बजट सत्रBJPकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपरूसव्लादिमीर पुतिनचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत