लाइव न्यूज़ :

बिहार में बीजेपी और अमित शाह ने तख्ता पलटा?, कांग्रेस ने कहा-जनता के साथ विश्वासघात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2026 12:13 IST

नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह ऐलान किया कि वह राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी द्वारा तख्ता पलट किया गया है और यह जनता के साथ विश्वासघात है।यह संकेत मिलता है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा में जाने की घोषणा की और नई सरकार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। जेडी (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राज्यसभा सदस्य बनने के अपने निर्णय की घोषणा की। कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की तैयारी की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा तख्ता पलट किया गया है और यह जनता के साथ विश्वासघात है। नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह ऐलान किया कि वह राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं।

बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए संभवतः बृहस्पतिवार को पटना में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे यह संकेत मिलता है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

इसी बीच जेडीयू कार्यकर्ताओं, विशेषकर उनके गृह जिले नालंदा के कार्यकर्ताओं ने नीतीश के राज्यसभा नामांकन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राज्यसभा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार है। जेडीयू की ओर से केंद्रीय किसान एवं कृषि कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर भी उम्मीदवार हैं। वे समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं।

जेडीयू कार्यकर्ता सुबह 1, अणे मार्ग (मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास) के बाहर जमा हुए और नीतीश द्वारा मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद राज्यसभा सदस्य बनने के पीछे साजिश का संदेह जताया। उन्होंने दावा किया कि शराब माफिया और कुछ पार्टी नेता नीतीश को दिल्ली भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

इस दौरान जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल भावुक होकर रो पड़े और बोले, "नीतीश कुमार के अलावा कोई और स्वीकार्य नहीं है। " एक अन्य जेडीयू नेता ने कहा, "मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की खबर से... किसी के घर में होली नहीं मनाई गई। न तो जेडीयू ने और न ही बिहार की जनता ने होली मनाई। हमारी होली बर्बाद हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "हम हर हाल में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

बिहार की जनता और बिहार के कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से नीतीश कुमार को 2025-30 के कार्यकाल के लिए जनादेश दिया है... बीच में छोड़कर नहीं जाना है... हम नहीं चाहते कि बिहार की बागडोर किसी और के हाथों में जाए।" महिला कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी संख्या में नीतीश को वोट दिया था और वे चाहती हैं कि वे मुख्यमंत्री बने रहें।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाबिहार समाचारजेडीयूBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?