लाइव न्यूज़ :

Bihar RJD: सनातन धर्म को कहा पाखंड?, राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर बोले- कुत्ता भैरव भगवान, नाग देवता और उल्लू लक्ष्मी माता की सवारी, क्या है...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2025 15:45 IST

Bihar RJD: मधेपुरा में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि कौन सा धर्म या विचारधारा इंसान को अछूत बनाती है?

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी तरफ शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए भी दिखते हैं।सामाजिक कुरीति के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।अछूत और जानवरों को भगवान बनाता है, वह अधर्मी और पाखंडी है।

पटनाः राजद विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने सनातन धर्म को लेकर एक बार फिर से विवादास्पद बयान दिए जाने पर सियासत गर्मा गई है। इसको लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता निखिल मंडल ने अपने एक्स पर कहा कि लालू यादव की पार्टी राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सनातन धर्म के पर्व और परंपराओं को गाली देते रहते हैं। वे हिन्दू धर्म की मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए भी दिखते हैं। दरअसल, मधेपुरा में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि कौन सा धर्म या विचारधारा इंसान को अछूत बनाती है?

मगर, जानवरों को भगवान का दर्जा देती है। अपने जहरीले बोल जारी रखते हुए प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि जानवरों का सम्मान होना चाहिए, क्योंकि वह भी जीव हैं। उन्होंने कहा कि इस भेदभाव के खिलाफ जनजागृति की जरूरत है। समाजवादियों का लक्ष्य समानता स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।

प्रो.चंद्रशेखर ने तेजस्वी और राजद के मिशन का खुलासा करते हुए कहा कि इंसान अछूत होता है, लेकिन कुत्ता भैरव भगवान होता है। नाग देवता होता है, जिसके डंसने से इंसान मर जाता है। उल्लू लक्ष्मी माता की सवारी बनता है, लेकिन इंसान अछूत रहता है। जो धर्म इंसान को अछूत और जानवरों को भगवान बनाता है, वह अधर्मी और पाखंडी है।

मगर, जो धर्म इंसान को अछूत और जानवरों को भगवान बनाता है। वह अधर्मी और पाखंडी है, बस धार्मिक होने का दिखावा करते हैं। वहीं प्रो. चंद्रशेखर का शिवलिंग पर जल चढ़ाने का वीडियो वायरल होने पर विपक्ष का कहना है कि चंद्रशेखर राजद के मिशन को बता रहे हैं। वे भले ही सार्वजनिक रूप से सनातन धर्म का विरोध कर रहे हों, लेकिन निजी तौर पर शिव जी को परंपरागत रूप से जल भी चढ़ा रहे हैं।

बता दें प्रो. चंद्रशेखर ने पहले धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी की  इससे पहले भी उन्होंने रामचरितमानस और मनुस्मृति जैसी किताबों पर नकारात्मक टिप्पणियां की थीं, जिन्हें उन्होंने समाज में विभाजन और नफरत फैलाने वाला बताया था। इससे पहले चंद्रशेखर ने कहा था कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है।

यह पोटेशियम साइनाइड रहेगा, तब तक मैं इसका विरोध जारी रखूंगा। इसके साथ ही उन्होंने रामचरितमानस के अरण्य कांड की एक चौपाई सुनाई- पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शूद्र न पूजहु वेद प्रवीणा और सवाल किया कि क्या गुण हीन विप्र पूजनीय हैं और गुण युक्त शूद्र वेद के जानकार होने पर भी पूजनीय नहीं हैं? उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव एक तरफ जहां 'बाप(बीएएपी)' की बात करते हैं। वहीं, उनके पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर सनातन को लगातार 'गाली' दे रहे हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी