लाइव न्यूज़ :

watch Bihar FLOOD News: मुजफ्फरपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांट रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2024 16:11 IST

Bihar FLOOD News: घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे और जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के नवागांव के वार्ड नंबर 13 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था।पानी का बहाव अधिक होने के कारण टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Bihar FLOOD News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब क्रैश हो गया। इस क्रैश में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था, तभी मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के नवागांव के वार्ड नंबर 13 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे और जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि पानी का बहाव अधिक होने के कारण टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस हादसे में पायलट और सेना के जवान सुरक्षित हैं।  हेलीकॉप्टर में दो पायलट समेत तीन कर्मी सवार थे। इस घटना में पायलट गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि इंजन फेल होने के कारण हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। वायु सेना का हेलिकॉप्टर दरंभगा राहत बचाव कार्य में लगा था। राहत कार्य कर लौटने के दौरान हुआ।

टॅग्स :बाढ़बिहारइंडियन एयर फोर्सपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?