लाइव न्यूज़ :

WATCH Babasaheb Ambedkar ROW: मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी समेत कई महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की?, कांग्रेस ने जारी किया वीडियो 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2024 12:45 IST

WATCH Babasaheb Ambedkar ROW: सांसद बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतख्तियां लेकर विपक्ष के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं। लोकतंत्र के मंदिर में भाजपा की तानाशाही है।सांसदों के साथ भाजपा के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

WATCH Babasaheb Ambedkar ROW: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने संसद परिसर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी समेत कई महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की, जो भाजपा की तानाशाही को दिखाता है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर यह वीडियो जारी किया जिसमें दोनों पक्ष के सांसद बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

मुख्य विपक्षी दल ने वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘भाजपा सांसद हाथों में डंडे लगी तख्तियां लेकर विपक्ष के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य महिला सांसदों के साथ भाजपा के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे हैं।’’ उसने कहा, ‘‘यह सरासर गुंडागर्दी है। यह लोकतंत्र के मंदिर में भाजपा की तानाशाही है।

इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ अक्सर सफेद रंग टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी बृहस्पतिवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी नीले रंग की साड़ी पहने हुए थीं। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिसमें उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रकांग्रेसBJPमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?