लाइव न्यूज़ :

Bihar bridge collapse: 30 अप्रैल, 5 जून और अब 17 अगस्त, आखिर क्यों, तीसरी बार धराशायी, सुल्तानगंज-अगुवानी के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन का हाल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2024 14:19 IST

Bihar bridge collapse: शनिवार सुबह लगभग 7 बजकर 15 मिनट पर महज कुछ ही सेकेंड में यह पुल नदी में गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी अगले कुछ ही महीनों में चालू करने का दावा कर रह थी।महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है।लगातार तीसरी बार पुल हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Bihar bridge collapse: बिहार में पुलों के जल समाधि लेने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भागलपुर में सुल्तानगंज और अगुवानी के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल तीसरी बार धराशायी हो गया। इस बार भागलपुर की तरफ से 9 और 10 नंबर के बीच बना स्लैब लोहा समेत गंगा नदी में समा गया। लगातार तीसरी बार पुल हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद बिहार सरकार का ये महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है क्योंकि कंपनी अगले कुछ ही महीनों में इसे चालू करने का दावा कर रह थी।

ऐसे में अगर ये पुल चालू हो जाता तो कितना बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी कल्पना करना भी कठिन है। दरअसल, शनिवार सुबह के लगभग 7 बजकर 15 मिनट पर महज कुछ ही सेकेंड में यह पुल नदी में गिर गया। चंद पलो में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा पुल एक बार फिर गंगा नदी में गिर गया। इसी के साथ नीतीश सरकार सालों से विकास के जो दावे करती आ रही है।

उस पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है। पहले की जांच अभी तक जारी है। लोगों ने कहा कि शनिवार की सुबह जैसे ही स्ट्रक्चर गिरा वहां पानी में जोर की आवाज आई। वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए। अपने भारी-भरकम वजन के कारण गिरते हुए पिलरों के साथ गंगा के पानी में लगभग 100 फीट ऊंचा उछाल आया। ऐसा लगा मानो सुनामी आया हो।

गंगा की लहरें लगभग दो किलोमीटर तक भयानक हिलोरें लेने लगीं। नमामि गंगे घाट पर स्नान कर रहे कांवड़िये जो पानी में उतरे थे, देखते ही देखते भाग खड़े हुए। सुपर स्ट्रक्चर ध्वस्त होते ही पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला से जुड़े तमाम कर्मचारी और अधिकारी अपनी जगह से फरार हो गए।

इसी बीच बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आज गंगा नदी में जलस्तर के बढ़ने के कारण तेज बहाव से पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त हुआ ढांचा, पूर्व में क्षतिग्रस्त हुए पुल के हिस्से का ही भाग था, जिसे हटाने का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका था। अभी पुल पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कराया जा रहा है।

एक वर्ष पूर्व पुल के क्षतिग्रस्त होने बाद हुई जांच के बाद इसके डिजाइन में समस्या दिखी थी और तत्काल प्रभाव से आगे का काम रोक दिया गया था। बता दें कि यहां पर पुल गिरने की घटना यह तीसरी बार बार हुई है। पहली घटना 30 अप्रैल 2022 को अहले सुबह हुई थी जब पाया संख्या 4 और 6 को जोड़ने वाली लगभग 36 सेगमेंट हवा के झोंके में ताश के पत्ते की धराशायी हो गया था।

फिर दूसरी बार 5 जून 2023 की शाम लगभग 6 बजे पाया संख्या 11,12,13 को जोड़ने वाली कई सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। यह तीन साल में तीसरी घटना है। वहीं तीसरी बार जब शनिवार को पाया संख्या 9 का सुपर स्ट्रक्चर एक बार फिर जमींदोज हो गया। इस पुल का निर्माण 1750 करोड़ की लागत से हो रहा है। लेकिन, अब पुल गिरने की घटना ने कंपनी के निर्माण कार्य पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील