लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 से कम हुई मौतों पर वॉशिंगटन पोस्ट ने उठाया सवाल, कहा- आंकड़ों के पीछे 'विरोधाभास'

By सुमित राय | Updated: July 18, 2020 17:40 IST

अमेरिकी अखबार 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने भारत में कोरोना वायरस से हो रही कम मौतों को 'रहस्य' बताया है और कहा है कि आंकड़ों के पीछे 'विरोधाभास' है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अब तक 10.38 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।कोविड-19 से मौत के मामले में भारत का आंकड़ा काफी कम है और सिर्फ 26273 लोगों की जान गई है।अमेरिकी अखबार 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने भारत में कोरोना से कम मौतों को 'रहस्य' बताया है।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में अब तक 10.38 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, हालांकि राहत भरी बात है कि कोविड-19 से मौत के मामले में भारत का आंकड़ा काफी कम है और अब तक सिर्फ 26273 लोगों की जान गई है। हालांकि इस बीच अमेरिकी अखबार 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने भारत में कोरोना से कम मौतों को 'रहस्य' बताया है।

वॉशिंगटन पोस्ट का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर भारत के आंकड़ों के पीछे 'विरोधाभास' है। दरअसल, अखबार ने 10 लाख कोरोना केस सामने आने के बाद सिर्फ 26 हजार मौत पर सवाल उठाया है, जबकि अमेरिका और ब्राजील में जब कोरोना के कुल मामले 10 लाख थे तो मौत की संख्या करीब 50 हजार हो चुकी थी।

अखबार ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठाया है सवाल

अखबार ने लिखा है कि भारत सरकार एक तरफ कह रही है कि अन्य देशों के मुकाबले भारत बेहतर कर रहा है, लेकिन देश के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़ी आबादी बिना स्वास्थ्य सुविधाओं के रहती है और उन लोगों को जांच की सुविधा मिलने की संभावना कम ही रहती है। इस बात के काफी संकेत मिले हैं कि कोरोना से होने वालीं कई मौतें रिपोर्ट नहीं हो पाती हैं और भारत में पर कैपिटा टेस्टिंग रेट भी कम ही है।

भारत में 6.53 लाख लोग हो चुके हैं कोरोना से ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 10 लाख 38 हजार 716 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 26 हजार 273 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 6 लाख 53 हजार 750 लोग अब तक कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 58 हजार 692 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल