लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:35 IST

Open in App

जयपुर, सात सितंबर मौसम विभाग ने मौसमी बदलाव के चलते नौ एवं 10 सितंबर को राजस्थान के कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उड़ीसा और आसपास के क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र और तीव्र होकर सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। केंद्र के अनुसार इसके प्रभाव से राज्य के ज्यादातर भागों में आगामी दिनों में मानसून सक्रिय होगा तथा उदयपुर, जोधपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इससे आज, कल, नौ एवं 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश भी होने की संभावना है।

जिन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी दी गई है उनमें उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। इसके अनुसार एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में 11 सितंबर के आसपास बनने की संभावना है। मंगलवार शाम तक राज्य के जोधपुर, चुरू, धौलपुर व बूंदी सहित कई जिलों में बूंदाबंदी से लेकर हल्की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी शाम को कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर के गोगुन्दा में 10 सेंटीमीटर, जोधपुर के शेरगढ में पांच सेंटीमीटर, नागौर के मकराना में पांच सेंटीमीटर, बाडमेर के धोरिमन्ना में पांच सेंटीमीटर, चित्तोडगढ के बदेसर में चार सेंटीमीटर, राजसमंद के नाथद्वारा में तीन सेंटीमीटर, प्रतापगढ के धारियाबाद में तीन सेंटीमीटर, उदयपुर के झाडोल में तीन सेंटीमीटर, डूंगरपुर तहसील में तीन सेंटीमीटर, धौलपुर के राजाखेडा में तीन सेंटीमीटर, प्रतापगढ में तीन सेंटीमीटर, जालौर के सायला में तीन सेंटीमीटर, बाडमेर के सेडवा में तीन सेंटीमीटर, बाडमेर के सिंदरी में तीन सेंटीमीटर, और अन्य कई स्थानों पर दो सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर के बीच बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार राज्य में बीकानेर जिलें में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?