लाइव न्यूज़ :

Wadala Assembly Seat: लगातार 9वीं बार मारी बाजी?, कालिदास कोलंबकर ने श्रद्धा जाधव को 24973 मतों से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 13:36 IST

Wadala Assembly Seat: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कालिदास कोलंबकर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव को 24,973 मतों से हराकर जीत बरकरार रखी।

Open in App
ठळक मुद्देWadala Assembly Seat: मतों की गिनती 16 चरण में हुई।Wadala Assembly Seat: मुंबई की पूर्व महापौर जाधव को 41,827 वोट मिले। Wadala Assembly Seat: आयोग ने पहला नतीजा महाराष्ट्र से घोषित कर दिया है। 

Wadala Assembly Seat: चुनाव आयोग ने पहला नतीजा महाराष्ट्र से घोषित कर दिया है। मुंबई की वडाला विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कालिदास कोलंबकर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव को 24,973 मतों से हराकर जीत बरकरार रखी। कोलंबकर लगातार नौवीं बार जीत हासिल करके राज्य के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक बन गए हैं। भाजपा नेता को 66,800 वोट मिले, जबकि मुंबई की पूर्व महापौर जाधव को 41,827 वोट मिले। मतों की गिनती 16 चरण में हुई।

मतगणना में भाजपा 125 विधानसभा क्षेत्रों में आगे है, जो 2014 के 122 सीट के उसके प्रदर्शन से बेहतर है। 2019 में उसे 105 सीट मिली थीं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना में सत्तारूढ़ गठबंधन भाजपा नीत महायुति के भारी जीत हासिल करने के संकेतों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में कोई ‘‘बड़ी साजिश’’ है।

‘‘कुछ गड़बड़’’ लगती है। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव परिणाम लोगों के जनादेश को प्रतिबिंबित नहीं करते क्योंकि जमीनी स्तर पर स्थिति बहुत अलग थी और सरकार के खिलाफ स्पष्ट गुस्सा था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसमें बड़ी साजिश नजर आ रही है...यह मराठी ‘मानुष’ और किसानों का जनादेश नहीं है।’’ राउत ने कहा, ‘‘हम इसे लोगों का जनादेश नहीं मानते। चुनाव नतीजों में कुछ गड़बड़ है।’’

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि चुनाव में पैसे का इस्तेमाल किया गया। राज्यसभा सदस्य ने प्रश्नात्मक लहजे में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं? अजित पवार, जिनके विश्वासघात से महाराष्ट्र नाराज है, कैसे जीत सकते हैं?’’ निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति 288 सदस्यीय विधानसभा में 204 सीट पर आगे है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024मुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?