लाइव न्यूज़ :

UAPA बिल पर वोटिंग के दौरान शोर कर रहे सांसदों को नायडू की फटकार, कहा- बाहर कैमरा इंतजार कर रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2019 13:23 IST

यूएपीए बिल पर राज्यसभा में वोटिंग के दौरान सांसदों को सभापति वेंकैय्या नायडू ने फटकार लगाई।

Open in App

गैर कानूनी गतिविधि निवारण में संशोधन के लिए लाये गये यूएपीए विधेयक पर राज्यसभा में गर्मागरम बहस हुई। इसके बाद इस बिल को पारित करने के लिए वोटिंग करवाई गई। वोटिंग के दौरान शोर मचा रहे कुछ सांसदों को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने फटकार लगाई है। नायडू ने कहा कि यह शांत रहिए। बाहर कैमरा इंतजार कर रहा है। आपको जो बोलना है वो बाहर बोलने के लिए स्वतंत्र हैं।

कांग्रेसी नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह का गुस्सा जायज है, वो चुनाव हारे हैं। उन्होंने कहा कि यूएपीए बिल को लेकर विपक्ष में डर क्यों हैं। कांग्रेस ने आतंक को धर्म से जोड़ा है।

दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में कहा था कि हमें बीजेपी की नीयत पर शक है। कांग्रेस ने आतंक पर कभी भी समझौता नहीं किया इसलिए हम इस कानून को लाए थे। ये बीजेपी थी जिसने आतंक पर समझौता किया। एकबार रुबैया सईद की छोड़ने के दौरान दूसरा मसूद अजहर को छोड़ने के दौरान।

जद-यू के रामनाथ ठाकुर ने कहा कि एनआईए को अधिकारसम्पन्न बनाने का सरकार का कदम उचित है। उन्होंने कहा कि एनआईए को इतनी शक्ति दें कि वह अमेरिका के एफबीआई की तरह का काम कर सके। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सहयोगी संघीय व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी अपराध की जांच को सुनिश्चित करना चहिये और एक समयसीमा के भीतर ऐसे मामलों को निपटाया जाना चाहिये।

टॅग्स :राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?