लाइव न्यूज़ :

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी समेत कई और नेताओं ने डाला वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2022 11:23 IST

Vice President Election: आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुवाव हो गया है। यह चुनाव सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है और शान पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। ऐसे में पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने अपना वोट डाला है। NDA की तरफ से मैदान में जगदीप धनखड़ खड़े हैं तो विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा पर दांव चला है।

Vice President Election: पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला है। उनके साथ कई और नेताओं ने भी वोट डालना शुरू कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने भी अपना वोट दिया है। 

आपको बता दें कि भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू हो गया है। यह मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा, जिसके बाद मतगणना होगी। 

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना वोट डाला।

वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने संसद में अपना वोट डाला है। वह चलने में असमर्थ है, इसलिए वे व्हीलचेयर पर आए है और अपना वोट डाला है। 

ये है उम्मीदवार

आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (71) का मुकाबला विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (80) से है। 

ऐसे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत और राज्यसभा में 91 सदस्य होने के मद्देनजर धनखड़ को अपनी प्रतिद्वंद्वी पर स्पष्ट बढ़त हासिल है। उनके मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की जगह लेने की संभावना अधिक है, जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। 

गौरतलब है कि लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, जिनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र हैं। संसद के दोनों सदनों में कुल 788 सांसद हो सकते हैं, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल रिक्त हैं। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र हैं। 

टॅग्स :भारत के उपराष्ट्रपतिनरेंद्र मोदीVenkaiah Naiduजगदीप धनखड़मार्गरेट अल्वाराष्ट्रीय रक्षा अकादमीUPA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?