लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए मतदान आरंभ

By भाषा | Updated: February 28, 2021 09:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए रविवार सुबह मतदान आरंभ हो गया।

मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। तीनों ने कोविड-19 महामारी के बीच हो रहे इस चुनाव में अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है।

दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्ड के उपचुनाव में करीब 2.42 लाख लोग मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड में उपचुनाव हो रहा है।

चुनाव निकाय ने बताया कि शालीमार बाग (उत्तर) महिलाओं के लिए आरक्षित है, जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।

इन उपचुनाव को 2022 की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव का परिणाम तीन मार्च को घोषित किया जाएगा। मतदान के लिए 327 केंद्र बनाए गए हैं और इसके लिए 26 उम्मीदवार मैदान में है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 मरीज सरकारी दिशानिर्देशानुसार मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए