लाइव न्यूज़ :

काम की खबर: अब मोबाइल में डाउनलोड कर सकेंगे वोटर कार्ड, बेहद आसान है प्रक्रिया, यहां जानें पूरी डिटेल्स

By अमित कुमार | Updated: January 25, 2021 19:58 IST

यह काम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी को डाउनलोड करने का काम दो तरीके से किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे25 जनवरी से 31 जनवरी के बीच केवल नए वोटर्स ही डिजिटल वोटर कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं हो तो रजिस्टर्ड कराना होगा।

चुनाव आयोग ने मतदाता पहचानपत्र के इलेक्ट्रॉनिक संस्करण की शुरु आत कर दी है। अब वोटर कार्ड को मोबाइल फोन या कम्प्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकता हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि ई-इलेक्टर फोटो पहचानपत्र निर्वाचन फोटो पहचानपत्र का डिजिटल संस्करण है। इसे डिजिटल लॉकर जैसे माध्यमों से सुरिक्षत रखा जा सकता है।

इसे पोर्टेबल डाक्यूमेंट फार्मेट (पीडीएफ) प्रारूप में मुद्रित किया जा सकता है। बता दें कि आधार कार्ड, स्थायी खाता संख्या (पैन) कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस डिजिटल मोड में उपलब्ध हैं। अब वोटर कार्ड को भी डिजिटल मोड में उपलब्ध करा दिया गया है। मोबाइल में वोटर कार्ड डाउनलोड की सुविधा दो चरणों में मिलेगी। पहले चरण यानी 25 जनवरी से 31 जनवरी के बीच केवल नए वोटर्स ही डिजिटल वोटर कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। 

हालांकि इसके लिए उनका मोबाइल नंबर चुनाव आयोग के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। दूसरे चरण यानी 1 फरवरी से सभी वोटर्स अपनी वोटर आईडी को डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकेंगे, हालांकि मोबाइल नंबर चुनाव आयोग की वेबसाइट के साथ रजिस्टर्ड होना इस चरण में भी अनिवार्य है। यदि मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं हो तो रजिस्टर्ड कराना होगा। 

दो तरीके से यह काम किया जा सकता है। पहला मोबाइल एप्प (वोटर हेल्पलाइन) और दूसरा चुनाव आयोग की वेबसाइट से। यदि फोन में एप्प नहीं है तो डाउनलोड करें या फिर आयोग की वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद डाउनलोड ई-ईपीआईसी का विकल्प दिखेगा। उसके बाद मोबाइल नंबर या वोटर कार्ड नंबर डालकर पीडीएफ में वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ फाइल में एक क्यूआर कोड भी दिखेगा, जिसे स्कैन करके पूरी डिटेल देखी जा सकेगी। (ब्यूरो इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया