लाइव न्यूज़ :

कोलकाता पुलिस ने व्लॉगर रोद्दुर रॉय को गोवा से किया गिरफ्तार, रॉय पर ममता बनर्जी को अपशब्द कहने का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: June 7, 2022 21:07 IST

कोलकाता पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर फेसबुक लाइव सेशन के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल  के आरोप में गोवा से एक व्लॉगर रोद्दुर रॉय को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देव्लॉगर पर सीएम ममता समेत कई टीएमसी नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोपकोलकाता पुलिस ने कहा- रॉय को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जाएगाटीएमसी सांसद शांतनु सेन ने 03 जून को पुलिस से शिकायत की थी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने के आरोप में व्लॉगर रोद्दुर रॉय को मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता की एक टीम ने मंगलवार की दोपहर फेसबुक लाइव सेशन के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल  के आरोप में गोवा से एक व्लॉगर रोद्दुर रॉय को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक रॉय को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जाएगा। हमारे अधिकारी उसे उसे रिमांड के लिए वहां की एक स्थानीय अदालत में पेश करेंगे। वहीं टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने 03 जून को पुलिस से शिकायत की थी कि व्लॉगर ने एक वीडियो में सीएम और अन्य मंत्रियों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसे उन्होंने सिंगर केके के निधन के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

रोद्दुर रॉय पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के अलावा डायमंड हार्बर के सांसद, फरहाद हकीम और मदन मित्रा जैसे अन्य टीएमसी नेताओं के खिलाफ भी अपशब्द भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। उन्होंने सिंगर केके के अंतिम संगीत कार्यक्रम में कथित कुप्रंधन के लिए सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी को दोषी ठहराया था।

इससे पहले साल 2012 में जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को मुख्यमंत्री के एक कार्टून वाले ईमेल को कथित तौर पर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने व्लॉगर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी के नेता अनुपम हाजरा ने कहा कि व्लॉगर पर उस समय गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई जब उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था?

टॅग्स :Kolkata PoliceMamata BanerjeeटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील