लाइव न्यूज़ :

'द कश्मीर फाइल्स' की फ्री स्क्रीनिंग से भड़के विवेक अग्निहोत्री, रोकने के लिए हरियाणा के सीएम से लगाई गुहार, जानिए क्या कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 20, 2022 22:17 IST

हरियाणा के रेवाड़ी के मॉडल टाउन में रविवार की शाम फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की मुफ्त स्क्रीनिंग होने वाली थी। इसे लेकर फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर राजनेताओं से फिल्म को मुफ्त में न दिखाने और उनके क्रिएटिव बिजनेस के सम्मान करने का अनुरोध किया है

Open in App
ठळक मुद्दे'द कश्मीर फाइल्स' 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ घाटी में हुए अत्याचार पर बनी फिल्म हैफिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे सितारे हैंफिल्म में कश्मीर विद्रोह, कश्मीरी पंडितों का पलायन और उनके साथ हुए 'नरसंहार' को फिल्माया गया है

दिल्ली: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को उनकी हालिया रिलीज फिल्म  'द कश्मीर फाइल्स' के लिए प्रशंसा मिल रही है, जो बीते 11 मार्च को  सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

'द कश्मीर फाइल्स' 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ घाटी में हुए अत्याचार, पलायन और क्रूर यातनाओं को व्यक्त करने वाली जबरदस्त कहानी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म को हरियाणा में कुछ राजनीतिक नेताओं ने फ्री में दिखाने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के रेवाड़ी के मॉडल टाउन में रविवार की शाम फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की मुफ्त स्क्रीनिंग होने वाली थी। इसे लेकर फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर राजनेताओं से फिल्म को मुफ्त में न दिखाने और उनके क्रिएटिव बिजनेस के सम्मान करने का अनुरोध किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने एक पोस्टर साझा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से रेवाड़ी में 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग को रोकने का आग्रह किया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को खुले में और मुफ्त में दिखाना एक आपराधिक अपराध है। प्रिय खट्टर जी, मैं आपसे इसे रोकने का अनुरोध करता हूं। राजनीतिक नेताओं को रचनात्मक व्यवसाय और सच्चे राष्ट्रवाद और सामाजिक सेवा का सम्मान करना चाहिए, जिसका अर्थ है कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से टिकट खरीदकर फिल्म को देखना।"

मालूम हो कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल हुई है और इसने अबतक के बिजनेस में अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर मामूली शुरुआत करने के एक हफ्ते के भीतर ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये अपने खाते में दर्ज कर लिये हैं। फिल्म निर्माता को उम्मीद है कि फिल्म जिस तरह से दर्शकों के बीच पसंद की जा रही है, वह जल्द ही 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे सितारे हैं। फिल्म कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है, जिसमें उनके साथ हुए 'नरसंहार' को फिल्माया गया है। 

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, हरियाणा, गुजरात और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कर-मुक्त घोषित किया गया है।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सहरियाणामनोहर लाल खट्टरRewari
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप