लाइव न्यूज़ :

विश्व हिंदू परिषद ने कहा, 'अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये नहीं जुटाया जा रहा है चंदा'

By भाषा | Updated: November 17, 2019 19:17 IST

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने गत नौ नवंबर को अयोध्या मामले में फैसला सुनाते हुये राम जन्मभूमि के नाम पर विवादित 2.77 एकड़ भूमि के स्वामित्व का अधिकार हिंदू पक्षकारों को दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अदालत ने राम मंदिर के निर्माण के वास्ते एक न्यास बनाकर मुस्लिम पक्षकारों को मस्जिद बनाने के लिये अयोध्या में वैकल्पिक स्थल पर पांच एकड़ जमीन देने का फैसला सुनाया था।बयान के अनुसार, ‘‘विहिप या न्यास ने 1989 के बाद से आज तक श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए सार्वजनिक रूप से ना तो कोई धन संग्रह किया है

विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) ने उच्चतम न्यायालय के हाल ही के फैसले से अयोध्या में मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद इस कार्य के लिये चंदा जुटाने की कवायद शुरु करने से इंकार करते हुये रविवार को स्पष्ट किया कि संगठन द्वारा ऐसे किसी मकसद से कोई धन एकत्र नहीं किया जा रहा है।

विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि संगठन के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने इस बाबत एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि विहिप या श्रीराम जन्मभूमि न्यास द्वारा अयोध्या में मंदिर निर्माण के मकसद से धन संग्रह का कोई आह्वान नहीं किया गया है।

बयान के अनुसार, ‘‘विहिप या न्यास ने 1989 के बाद से आज तक श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए सार्वजनिक रूप से ना तो कोई धन संग्रह किया है और ना ही इसके लिये अभी तक कोई आह्वान किया है।’’ बंसल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद विभिन्न संगठनों द्वारा मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा जुटाने की विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिलने के बाद विहिप ने इस बारे में किसी भी तरह के भ्रम को दूर करने के लिये स्पष्टीकरण जारी किया है, जिससे लोग मंदिर निर्माण के नाम पर गैरकानूनी तौर पर चंदा जुटाने की कोशिशों के शिकार न बनें।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने गत नौ नवंबर को अयोध्या मामले में फैसला सुनाते हुये राम जन्मभूमि के नाम पर विवादित 2.77 एकड़ भूमि के स्वामित्व का अधिकार हिंदू पक्षकारों को दिया था।

शीर्ष अदालत ने राम मंदिर के निर्माण के वास्ते एक न्यास बनाकर मुस्लिम पक्षकारों को मस्जिद बनाने के लिये अयोध्या में वैकल्पिक स्थल पर पांच एकड़ जमीन देने का फैसला सुनाया था। न्यायालय के फैसले के बाद मंदिर निर्माण के लिये चंदा जुटाने संबंधी मीडिया में आई खबरों के आधार पर विहिप ने स्पष्ट किया कि श्री राम जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण हेतु विहिप और श्रीराम जन्मभूमि न्यास, दोनों की ओर से किसी प्रकार का धन संग्रह नहीं किया जा रहा है।’’ 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवादअयोध्यावीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर