लाइव न्यूज़ :

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल 9 मई को करेगा देशव्यापी 'हनुमान चालीसा' के पाठ का आयोजन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 7, 2023 18:55 IST

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कांग्रेस के विरोध में आने वाली 9 मई को देश भर में जगह-जगह पर 'हनुमान चालीसा' के जाप का आयोजन करने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल करेंगे देश भर में 'हनुमान चालीसा' का जप 9 मई को बजरंग दल और विहिप कांग्रेस द्वारा लगाये बैन के मुद्दे को देशव्यापी बनाएंगे विहिप और बजरंग दल कांग्रेस को सदबुद्धि देने के लिए करेगी हनुमान चालीसा का पाठ

दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दलकांग्रेस द्वारा कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल पर बैन लगाये जाने का मुद्दे को अब देशव्यापी सियासत का विमर्श बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आने वाली 9 मई को देश भर में जगह-जगह पर 'हनुमान चालीसा' के जाप का आयोजन करने जा रहे हैं।

विहिप द्वारा यह आह्वान कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर चुनाव बाद उनकी सरकार बनती है तो वह जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस को जवाब देने के तहत आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के संबंध में विहिप के महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा, "विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस को 'सद्बुद्धि' देने के लिए देश भर में "बजरंग बली (हनुमान)" का आह्वान करेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे ताकि कांग्रेस को अक्ल आये ताकि वो पीएफआई जैसी आतंकी संगठनों के प्रभाव से बचे। हनुमान चालीसा के पाठ से कांग्रेस की हिन्दू-विरोधी मानसिकता का नाश होगा और उनमें सद्बुद्धि और राष्ट्र-समर्थक चरित्र पैदा होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत अपमानजनक है कि कर्नाटक कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में पार्टी ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है और उसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कांग्रेस सहित कुछ अन्य हिंदू विरोधी नेताओं ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं और हमारा विरोध इसी के खिलाफ है।"

उन्होंने कहा, "बजरंग दल राष्ट्रवादी और देशभक्त संगठन है और इसकी तुलना राष्ट्र-विरोधी, आतंकी, हिंसक संगठन पीएफआई से करना बेहद तर्कहीन, हास्यास्पद और विचित्र है। हिंदू समाज निश्चित रूप से इस तरह के अपमान के लिए कर्नाटक की जनता वोट के माधथ्म से कांग्रेस को जरूर सबक सिखाएगी।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023विश्व हिंदू परिषदबजरंग दलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?