लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल किए गए धुएं के कनस्तर को पकड़ने के लिए टीवी रिपोर्टर आपस में भिड़े, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 13, 2023 16:14 IST

एक टीवी रिपोर्ट संसद के बाहर गिरफ्कार किए गए प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रयोग किए गए धुंआ उगलने वाले कनस्तर को दिखा रहा था। इस दौरान दूसरे टीवी रिपोर्टर ने इसे छीनने की कोशिश की। वह बार बार कह रहे थे कि 'बहुत दिखा लिए'।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के बाहर भी एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गयासदन में कूदे एक युवक के जूते में पटाखे जैसी सामग्री भी थी

नई दिल्ली: लोकसभा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति कूद गया। कुछ समय के बाद एक और युवक सदन में आ गया।  इस मामले में सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल दो लोगों को हिरासत में ले लिया। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। सदन में कूदे एक युवक के जूते में पटाखे जैसी सामग्री भी थी। 

इसके बाद  संसद के बाहर भी एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार किए लोग नारेबाजी भी  कर रहे थे। संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह धुंए वाले पटाखों का इस्तेमाल किया गया। 

इस दौरान एक अजीब नजारा भी देखने को मिला। एक टीवी रिपोर्ट संसद के बाहर गिरफ्कार किए गए प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रयोग किए गए धुंआ उगलने वाले कनस्तर को दिखा रहा था। इस दौरान दूसरे टीवी रिपोर्टर ने इसे छीनने की कोशिश की। वह बार बार कह रहे थे कि 'बहुत दिखा लिए'। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है।

बता दें कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए एक युवक का नाम सागर है। ये युवक मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास लेकर सदन की दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, "संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में प्रारंभिक जांच विवरण से जानाकारी मिली है कि दो लोग नीलम और अमोल(परिसर के अंदर संसद भवन के बाहर पकड़े गए) मोबाइल फोन नहीं ले जा रहे थे। उनके पास कोई बैग या पहचान पत्र नहीं था। उनका दावा है कि वे खुद संसद पहुंचे और उन्होंने किसी भी संगठन से जुड़ने से इनकार किया है। पूछताछ के लिए पुलिस बना रही विशेष टीम है।"

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम