लाइव न्यूज़ :

Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही है हिंसा! मंत्री नेमचा किपगेन के घर में लगाई आग, सहमा हुआ पूरा इलाका

By आजाद खान | Updated: June 14, 2023 23:27 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि ये उपद्रवी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। पुलिस ने आगे बताया कि इन उपद्रवियों ने खामेनलोक इलाके के कुकी गांव को पहले घेर लिया और फिर इस पर हमला कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में फिर से हिंसा शुरू हो गई है!इस बार उपद्रवियों ने मंत्री नेमचा किपगेन के घर में आग लगा दी है। हालांकि अभी तक किसी भी ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

इम्फाल: मणिपुर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने पश्चिमी इम्फाल के लाम्फेल में स्थित मणिपुर के मंत्री नेमचा किपगेन के घर में आग लगा दी है। मामले में बोलते हुए अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मंत्री के सरकारी बंगले में उस वक्त आग लगाई गई जब वे घर पर नहीं थे। बता दें कि किपगेन कुकी समुदाय के नेता हैं।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग को लेकर अभी तक किसी भी ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि मणिपुर में इस विवाद को लेकर अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 

बीते रात हुए हमले में 9 लोगों की हुई है मौत

जानकारी के अनुसार, बीते रात को मणिपुर के खामेनलोक इलाके के एक गांव में संदिग्ध उपद्रवियों ने हमला कर दिया था जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि ये उपद्रवी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। 

पुलिस ने बताया कि इन उपद्रवियों ने खामेनलोक इलाके के कुकी गांव को पहले घेर लिया और फिर इस पर हमला कर दिया था। बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर का दौरा करके गए हैं और यहां पर शांति बनाए रखने की अपील की है। 

इसलिए शुरू हुआ है विवाद

बता दें कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। मेइती समुदाय के इस मांग पर तीन मई को हिंसा शुरू हुआ था जिसमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। यही नहीं इस विवाद और हिंसा के कारण करीब 310 लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा  हजारों लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं।  

टॅग्स :मणिपुरआगअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील